{"_id":"5cde5d36bdec22078a1fc4f6","slug":"container-collapse-with-electricity-poll-in-jharkhand-may-two-people-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में बड़ा हादसा, बिजली के खंभे से टकराये कंटेनर में लगी आग, दो के जिंदा जलने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में बड़ा हादसा, बिजली के खंभे से टकराये कंटेनर में लगी आग, दो के जिंदा जलने की आशंका
Fri, 17 May 2019 01:24 PM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Fri, 17 May 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
झारखंड के हजारीबाग में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार से आ रहा एक कंटेनर बिजली के खंभे से टकरा गया। जिसके बाद कंटेनर पलट गया और उसमें आग लग गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हालांकि हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि कंटेनर सुबह करीब आठ बजे कोलकाता से दिल्ली की ओर जा रहा था। इस दौरान वह सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली के खंभे से टकरा गया। जिसके बाद वो पलटा और उसमें आग लग गई।
आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को बुलाया गया। जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि कंटेनर चला रहे ड्राइवर और कंडक्टर का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। अभी आग के ठंडा होने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि ये दोनों भाग गए हों या फिर ये भी हो सकता है कि दोनों जिंदा जल गए हों।