फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Chief Minister Hemant Soren alleged BJP plundered the state wealth for the last 20 years Latest News Update

Jharkhand: CM सोरेन ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, बोले- भाजपा ने पिछले 20 वर्षों से राज्य की संपत्ति को लूटा

Fri, 16 Dec 2022 02:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 16 Dec 2022 02:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि पृथक झारखंड राज्य के लिए लंबी लड़ाई लड़ी गई। कई लोगों ने इस आंदोलन में अपनी आहुति दी। इसके बाद यह सपना पूरा हुआ। ऐसे में यदि कोई यहां के खतियान का विरोध करता है तो वह न सिर्फ राज्य का विरोधी है, बल्कि उन विभूतियों का भी अपमान करता है, जिन्होंने पृथक राज्य के लिए अपनी आहुति दी है।

विज्ञापन
Chief Minister Hemant Soren alleged BJP plundered the state wealth for the last 20 years Latest News Update
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल) - फोटो : फेसबुक/ हेमंत सोरेन

विस्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार की 1932 की 'खतियान' (भूमि अभिलेख) आधारित अधिवास नीति का विरोध करने वाले झारखंड के विरोधी हैं। उन्होंने केंद्र पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 20 वर्षों से राज्य की संपत्ति को लूटा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि पृथक झारखंड राज्य के लिए लंबी लड़ाई लड़ी गई। कई लोगों ने इस आंदोलन में अपनी आहुति दी। इसके बाद यह सपना पूरा हुआ। ऐसे में यदि कोई यहां के खतियान का विरोध करता है तो वह न सिर्फ राज्य का विरोधी है, बल्कि उन विभूतियों का भी अपमान करता है, जिन्होंने पृथक राज्य के लिए अपनी आहुति दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोरेन ने गांधी मैदान में आयोजित खतियान जोहार यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के गठन के बाद इसकी बागडोर ऐसे लोगों के हाथों में रही, जिन्होंने सिर्फ गंदगी फैलाने का काम किया। राज्य की जनता ने उस कचरे को साफ करने का उन्हें मौका दिया है और वह लगातार राज्य में फैली गंदगी को साफ कर उसे बेहतर और उज्जवल झारखंड बनाने की दिशा में प्रयत्नशील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ हमेशा से सौतेला व्यवहार करती रही है। भाजपा शासित प्रदेशों में लाखों-करोड़ों रुपए बिजली बिल बकाया है, लेकिन वहां बिजली काटी नहीं जाती। झारखंड पर 100-200 करोड़ रुपए कर्ज होने के बाद भी केंद्र सरकार यहां की बिजली काटती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed