फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP spreads poison in society in name of religion, love jihad, flood jihad: Jharkhand CM

Jharkhand: CM सोरेन का आरोप- धर्म-जाति के नाम पर समाज में जहर फैला रही भाजपा, आरक्षण को छीनने की हो रही साजिश

Sat, 24 Aug 2024 07:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 24 Aug 2024 07:52 PM IST
सार

Jharkhand: भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा असम, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से नेताओं को आयात करती है, क्योंकि उसके स्थानीय नेता राज्य को संभालने में असमर्थ हैं।

विज्ञापन
BJP spreads poison in society in name of religion, love jihad, flood jihad: Jharkhand CM
हेमंत सोरेन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी धर्म, जाति, लव जिहाद और बाढ़ जिहाद के नाम पर समाज में जहर फैला रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अनुसूचित जनजातियों, अनुसूचित जातियों और अन्य पिछले वर्गों के आरक्षण को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन


सोरेन ने यह बयान हजारी बाग में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान दिया। इस दौरान उन्होंने झारखंड मुख्यमंत्री मैयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपये की राशि स्थानांतरित (ट्रांसफर) की। इस मौके पर सात जिलों हजारीबाग, धनबाद बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, रामगढ़ और चतरा के 13.94 लाख लाभार्थियों के खातों में 139.40 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। 
विज्ञापन


भाजपा पर निशाना साधते हुए सोरेन ने कहा, भाजपा असम, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से नेताओं को आयात करती है, क्योंकि उसके स्थानीय नेता राज्य को संभालने में असमर्थ हैं। ये नेता समाज में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के नाम पर जहर फैलाते हैं। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का नाम लिए बगैर कहा, हाल ही में एक भाजपाई मुख्यमंत्री ने अपने राज्य की बाढ़ को बाढ़ जिहाद कहा। अब वे पानी में भी हिंदू-मुस्लिम ढूंढ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सुनियोजित तरीके से आदिवासियों, दलितों, अन्य पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यंकों के अधिकारों को छीनने की कोशिश कर रही है। इसके विरोध के लिए बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था।  


उन्होंने यह भी कहा कि पिछली डबल इंजन सरकार ने लोगों की सामाजिक सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया। सोरेन ने कहा, झारखंड एक पिछड़ा राज्य है। राज्य बनने के बाद सामाजिक सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए थी। लेकिन हमारी विपक्षी पार्टी व्यापारियों की सुरक्षा पर ध्यान देती रही। जबकि सामाजिक सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि वह अगले कार्यकाल में झारखंड को दिल्ली और मुंबई के बराबर पर लाकर खड़ा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed