{"_id":"64065ed5031442b26e0a3da4","slug":"bjp-seeks-governor-intervention-for-facilitating-cbi-probe-into-graft-charges-against-senior-official-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: भाजपा ने राज्यपाल से हस्तक्षेप का किया आग्रह, भ्रष्टाचार मामले में एक्का के खिलाफ CBI जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: भाजपा ने राज्यपाल से हस्तक्षेप का किया आग्रह, भ्रष्टाचार मामले में एक्का के खिलाफ CBI जांच की मांग
Tue, 07 Mar 2023 03:15 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, रांची।
पीटीआई, रांची।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 07 Mar 2023 03:15 AM IST
सार
राजभवन के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि अधिकारी द्वारा किया गया कृत्य भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और केंद्रीय सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते भाजपा नेता दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी व अन्य।
- फोटो : Twitter@dprakashbjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड भाजपा के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव रहे राजीव अरुण एक्का के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं सीबीआई जांच कराने के लिए राज्य सरकार को निर्देश देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को 22-सेकंड की वीडियो क्लिप जारी करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मारंडी ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रहे एक्का व्यवसायी विशाल चौधरी के निजी कार्यालय में सरकारी फाइलों पर हस्ताक्षर कर रहे थे। मारंडी ने इस मुद्दे पर सीबीआई जांच की मांग की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उन्हें अपने पद से हटाने और पुलिस में शिकायत दर्ज करने का आग्रह किया था। भाजपा के आरोपों के कुछ घंटे बाद एक्का को राज्य सरकार द्वारा पंचायती राज विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन
राजभवन के प्रवक्ता ने यहां बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और रांची विधायक सीपी सिंह के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल राधाकृष्णन से मुलाकात कर राजीव अरुण एक्का के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं उनके खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच कराने के लिए राज्य सरकार को निर्देश देने का आग्रह किया, ताकी वे वीडियो के पीछे की सच्चाई का पता लगा सकें।
विज्ञापन
राजभवन के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि अधिकारी द्वारा किया गया कृत्य भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और केंद्रीय सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने उन्हें पंचायती राज विभाग में स्थानांतरित कर दिया, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
प्रकाश ने कहा कि तबादला सजा नहीं है। सरकार इस मामले को खत्म करना चाहती है। जेएमएम के प्रवक्ता विनोद पांडे ने कहा कि पार्टी शीघ्र ही मामले पर एक बयान जारी करेगी।