फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Assault on policemen Jharkhand HC grants bail to Ajsu chief and 4 others news and updates

झारखंड हाईकोर्ट: पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में आजसू प्रमुख-तीन नेताओं को जमानत, घायल पुलिसवालों को देने होंगे 10 हजार रुपये

Mon, 10 Jan 2022 11:19 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 10 Jan 2022 11:19 PM IST
सार

पिछले साल सितंबर में ओबीसी आरक्षण को लेकर आजसू कार्यकर्ता रांची के मोरहाबादी ग्राउंड में जुटकर आंदोलन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मियों से भिड़ंत हुई थी। 

विज्ञापन
Assault on policemen Jharkhand HC grants bail to Ajsu chief and 4 others news and updates
सुदेश महतो - फोटो : Sudesh Mahto Facebook

विस्तार

झारखंड की हाईकोर्ट ने सोमवार को ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो और पार्टी के तीन अन्य नेताओं को पुलिसकर्मियों पर कथित हमले के मामले में जमानत दे दी। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि चारों लोगों को घायल पुलिसकर्मियों को दस-दस हजार रुपये देने होंगे। यही उनकी जमानत की शर्त रखी गई है। 
विज्ञापन


पिछले साल सितंबर में ओबीसी आरक्षण को लेकर आजसू कार्यकर्ता रांची के मोरहाबादी ग्राउंड में जुटकर आंदोलन कर रहे थे। आरोप है कि सुदेश महतो, पार्टी के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, नेता लंबोदर महतो और राम चंद्र साही ने समर्थकों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास को घेरने के लिए भड़काया था। 
विज्ञापन


हालांकि, जैसे ही प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़े, पुलिसकर्मियों ने उनसे पीछे हटने के लिए कहा। इसे लेकर नेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई। घटना में आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में चारों नेताओं पर आईपीसी की धाराओं के तहत आरोप तय किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर आजसू नेताओं के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किलों को राजनीतिक षड़यंत्र में फंसाया गया और इनमें से एक भी दोषी नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed