{"_id":"5d132f408ebc3e3c7239a949","slug":"another-mob-lynching-in-jharkhand-a-prisoner-died-and-many-injured-in-jail-under-jamshedpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में फिर भीड़ हिंसा: रिहाई से 10 दिन पहले जेल के अंदर कैदी की पीट-पीट कर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में फिर भीड़ हिंसा: रिहाई से 10 दिन पहले जेल के अंदर कैदी की पीट-पीट कर हत्या
Wed, 26 Jun 2019 02:09 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
झारखंड: जेल में मारे गए कैदी मनोज के पिता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड से एक और भीड़ हिंसा (मॉब लिंचिंग) की घटना हुई है। इस बार जेल के अंदर एक सजायाफ्ता कैदी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना घाघीडीह केंद्रीय कारागार के अंदर मंगलवार को हुई। कैदियों के एक गुट ने दहेज उत्पीड़न मामले में 10 साल की सजा काट रहे मनोज सिंह की पीट-पीट कर मार डाला। मनोज के पिता के अनुसार वह 10 दिन में रिहा होने वाला था।
विज्ञापन
पूर्वी सिंहभूम जिले के सीनियर एसपी अनूप बिरथेरे ने बताया कि मनोज सिंह को पंकज दुबे गिरोह के कुछ कैदियों ने पीटा। घटना तब हुई जब मनोज सिंह ने गिरोह से जुड़े कुछ कैदियों की पिटाई की, जिसके जवाब में गिरोह के सदस्यों ने सिंह को मार डाला।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि एक कैदी सुमित सिंह भी झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे यहां महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह से ज्यादा अन्य घायल कैदियों का जेल के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन