{"_id":"60f03d718ebc3edfa9754c2e","slug":"a-naxal-carrying-a-reward-of-15-lakh-was-killed-in-an-exchange-of-firing-with-security-forces-in-gumla","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी नक्सली ढेर, एके-47 रायफल और गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी नक्सली ढेर, एके-47 रायफल और गोला-बारूद बरामद
Thu, 15 Jul 2021 09:34 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 15 Jul 2021 09:34 PM IST
सार
झारखंड में एक प्रमुख समस्या बने नक्सलवाद के खिलाफ गुरुवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली। सुरक्षा बलों ने एक इनामी और कुख्यात नक्सली को मार गिराया और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया।
विज्ञापन
नक्सलियों से बरामद हथियार और गोला-बारूद
- फोटो : एएनआई
विस्तार
झारखंड के गुमला में गुरुवार को नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली मारा गया। झारखंड पुलिस ने बताया कि एक एके-47 रायफल, भारी मात्रा में गोला-बारूद और आईईडी डेटोनेटर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
इस पूरे मामले को लेकर गुमला के पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन ने बताया कि गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में कोचागानी के जंगलों में गुरुवार की सुबह नक्सलियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 15 लाख रुपये के ईनामी नक्सली बुद्धेश्वर उरांव को मार गिराया।
विज्ञापन
A hardcore Naxal carrying a reward of 15 lakh was killed in an exchange of fire between security forces and Naxals in Jharkhand's Gumla today. An AK-47 rifle, huge quantity of ammunition, & IED detonators have been recovered: Jharkhand Police pic.twitter.com/KRCVPVk4oE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 15, 2021
उन्होंने कहा कि गुमला सदर थाना क्षेत्र के कोचागानी जंगल में आज सुबह लगभग साढ़े आठ बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने इस खूंखार नक्सली को मार गिराया। जनार्दन ने कहा कि मारा गया नक्सली बुद्धेश्वर उरांव है जिस पर सरकार ने 15 लाख रुपये का ईनाम रखा था। यह पुलिस के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इसी के संरक्षण में क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियां चल रही थीं।