फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   52 per cent at the age of 18 are married

18 से कम उम्र में ही हो जाती है 52 फीसदी बेटियों की शादी

Sat, 29 Jun 2013 05:32 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 29 Jun 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
52 per cent at the age of 18 are married

झारखंड में 52 फीसदी लड़कियों की शादी 18 वर्ष से कम में हो रही है और यह खुलासा हुआ है वर्ष 2010-11 के आंकड़े से।

विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला सशक्तीकरण मिशन व राष्ट्रीय महिला कोष की कार्यकारी निदेशक रश्मि सिंह ने कहा कि जो कानून बने हैं, वे निष्प्रभावी हैं। वे बाल विवाह की रोकथाम के लिए आयोजित परामर्श कार्यशाला में हिस्सा लेने देवघर आईं थीं।

उन्होंने कहा कि अशिक्षा, गरीबी, बेकारी के कारण लोग इस दिशा में सोच नहीं पा रहे हैं। कड़े कानून बने हैं, लेकिन इसका लाभ लोग नहीं उठा पा रहे हैं, क्योंकि लोगों में जागरूकता की कमी है।
विज्ञापन


ग्रामसभा के माध्यम से हो प्रचार-प्रसार
कार्यकारी निदेशक ने कहा कि अब सोचने का वक्त आ गया है कि आखिर कानून क्यों प्रभावी नहीं हो पा रहा है। इसके मूल्यांकन की रणनीति बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि आज पंचायतीराज है ग्राम व वार्ड स्तर पर प्रतिनिधि हैं, लेकिन आज की तारीख में हम इन बॉडी का जागरूकता जैसे काम में इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। जरूरी है कि ग्रामसभा का अधिक से अधिक इस्तेमाल होय़ जो महिला संगठन, सेल्फ हेल्प ग्रुप बने हैं, वे ग्राम सभा का इस्तेमाल करके इस तरह की सामाजिक कुरीति के खिलाफ खड़े हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed