फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   3825 new COVID19 cases found in Jharkhand

वायरस का प्रकोप: झारखंड में कोरोना के 3825 नए मामले दर्ज, तेजी से बढ़ रहा है आंकड़ा

Sat, 08 Jan 2022 04:20 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 08 Jan 2022 04:20 AM IST
सार

रांची में 1,543, पूर्वी सिंहभूम में 593, बोकारो में 216, पूर्वी सिंहभूम में 175 और देवघर में 168 कोविड-19 के मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
3825 new COVID19 cases found in Jharkhand
कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

झारखंड में कोविड-19 का प्रकोप जारी है। रोज तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस मामलों की संख्या चिंता बढ़ा रही है। राज्य में शुक्रवार को 3,825 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन 3,704 संक्रमणों से बढ़कर 3,69,047 हो गए। अकेले राज्य की राजधानी रांची में 1,543 कोविड-19 के मामले हैं, इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 593, बोकारो में 216, पूर्वी सिंहभूम में 175 और देवघर में 168 मामले हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की एक बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में आठ मौतें दर्ज की गई हैं। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,161 हो गई है। शुक्रवार को बोकारो में तीन, रांची और पूर्वी सिंहभूम से दो-दो और सरायकेला से एक मृत्यु हुई है। हालांकि बुधवार को कोई मौत नहीं हुई।
विज्ञापन


वर्तमान में, राज्य में कोविड के 17,206 सक्रिय मामले हैं। एक अधिकारी ने कहा कि जमशेदपुर में यूनाइटेड किंगडम और सऊदी अरब से आए दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए और उनके नमूने भुवनेश्वर में एक प्रयोगशाला में जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं। ताकि पता चले कि वे ओमिक्रॉन से संक्रमित तो नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार और उसके शीर्ष चिकित्सा संस्थान राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) को जीनोम अनुक्रमण मशीन सहित चिकित्सा उपकरण खरीदने में सक्षम नहीं होने के लिए फटकार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed