{"_id":"3ff1baf7bf63794d19a12f4b662cdffd","slug":"1-dies-when-flag-pole-comes-in-contact-with-live-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडा फहराने गए टीचर की पोल छूते ही हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडा फहराने गए टीचर की पोल छूते ही हो गई मौत
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 17 Aug 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
झारखंड के जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में झंडा फहराने गए एक सरकारी अफसर की पोल छूते ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जोजोजोंको गुरुवार को सोनुआ ब्लॉक में झंडा फहराने गए थे। जिस पोल से झंडा बंधा हुआ था उससे पास का ही एक हाई वोल्टेज तार छू गया था।
इससे जैसे ही जोजोजोंको का हाथ पोल पर लगा उन्हें तेज बिजली का झटका लग गया। अफसर के साथ दो अन्य लोग भी थे जो उनके साथ झंडे की रस्सी ठीक करने में उनकी मदद कर रहे थे।
जोजोजोंको के साथ दो अन्य लोग भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। झंडा फहराने आए अफसर के गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों को खतरे के बाहर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जोजोजोंको जूते उतारकर झंडावंदन करने आए थे और उनके मदद कर रहे साथियों ने जूते पहन रख्रे थे।