फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   zone change of traffic police

366 कर्मियों के जोन बदल यातायात पुलिस में भेजा

Sun, 22 Nov 2015 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 22 Nov 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
zone change of traffic police

रियासत में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। ओवरलोडिंग, यातायात नियमों का उल्लंघन करना सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजह माना गया है।

विज्ञापन


साथ ही यह भी महसूस किया गया है कि यातायात कर्मियों की कमी की वजह से ऐसा हुआ है। ऐसे में कार्रवाई करते हुए पहली बार हर जिले में बड़े पैमाने पर यातायात कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर जोन के जनरल पुलिस के 366 कर्मियों को यातायात पुलिस में भेजा गया है। हर एक जिले में जरूरत के हिसाब से कर्मी तैनात किए गए हैं। हर जिले में यातायात कर्मियों की गिनती बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 366 जवानों को अलग-अलग जिलों में लगाया गया है। इसे लेकर सूची जारी की गई है। सूची के तहत सबसे अधिक श्रीनगर में 82 जवानों को लगाया गया है। इसके बाद जम्मू में 40 कर्मी लगाए गए हैं।

रामबन में 24, सोपोर जिले में 24, अनंतनाग में 12, कुपवाड़ा 9, गांदरबल 12, हंदवाड़ा 17, बडगाम में तीन, पुलवामा में 13, शोपियां में 15, अवंतीपोरा में 10, बारामुला में नौ, लेह में पांच, कारगिल में एक, बांडीपोरा में तीन, सांबा में छह, कठुआ में नौ, पुंछ में 18, राजोरी में 14, डोडा में सात, किश्तवाड़ में 6, रियासी में छह तथा उधमपुर में 14 जवानों को लगाया गया है। बताया जा रहा है कि यातायात पुलिस की ओर से मुख्यालय में कहा गया है कि और कर्मियों को भेजा जाए। इसे लेकर दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed