फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   youths taking selfies during kathua attack

हमले के बीच जान पर खेलकर ली सेल्फी

Fri, 20 Mar 2015 09:50 PM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
youths taking selfies during kathua attack

बस एक फोटो खींचना है। अपडेट ही डाल देंगे। वीडियो रिकॉर्डिंग हो जाए, तो दोस्तों से शेयर करूंगा। फिदायीन हमले के शिकार राजबाग पुलिस थाने के आसपास सुरक्षा घेरे में गोलियों की तड़तड़ाहट जारी थी। तो इस तरफ मुठभेड़ स्थल से बिल्कुल नजदीक स्मार्ट फोन लेकर पहुंचे लोगों खासकर युवाओं की सेल्फी क्रेज को संभालना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन


कई युवाओं ने आखिरकार घटनास्थल की सेल्फी बना ही ली। समय पर इलाके की तारबंदी न किए जाने से हजारों की तादाद में लोग थाने के इर्द-गिर्द पहुंच गए। इससे जहां एक तरफ आतंकियों के पूरे सफाए के लिए छेड़े गए अभियान में कई बार खलल पड़ा, तो दूसरी तरफ स्मार्टफोन धारकों सहित सुरक्षा बलों की जान भी खतरे में पड़ती रही।
विज्ञापन


फाइनल असॉल्ट के बाद जब सुरक्षा बलों ने आतंकियों को मार गिराने की बात कही, तो उसके बाद पुलिस थाना परिसर को सेनीटाइज किया जा रहा था। इस प्रक्रिया के तहत सुनिश्चित किया जाता है कि घटनास्थल पर आवाजाही करने में अब कोई खतरा नहीं है, लेकिन इस प्रक्रिया के पूरा होने से पूर्व ही पुलिस थाना परिसर की दीवारों से लेकर परिसर के भीतर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके के आतंकियों के पास मौजूद असलहे को अभी तक घटनास्थल से उठाया नहीं गया था। ऐसे में घटनास्थल पर त्रासदी की संभावना लगातार बनी रही।

आतंकी हमले ने रोक दी जिंदगी की रफ्तार

youths taking selfies during kathua attack

शनिवार की सुबह जब लोगों की आंख खुली, तो सनसनीखेज आतंकी वारदात की खबर ने लोगों को चौंका दिया। आतंकी हमले की खबर जैसे-जैसे फैली लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोग जहां घटनास्थल पर पहुंचे, तो अधिकतर लोग हमले की पल-पल की जानकारी लेने के लिए उत्सुक दिखे। हर तरफ दहशत का माहौल रहा।

स्कूल जाने वाले बच्चे हों या फिर दफ्तर का रुख करने वाले कर्मचारी, हमले की खबर मिलते ही लोग घरों को वापस लौटने लगे। सुबह राजबाग थाने में हुए आतंकी हमले की खबर कठुआ शहर में भी आग की तरह फैल गई। शहर के व्यापारिक संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों के साथ ही सरकारी कार्यालयों का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित रहा।

लोगों में आतंकी हमले का रोष साफ देखा जा सकता था। लोग चौक-चौराहों पर इकट्ठा होने लगे। हमले में जैसे-जैसे मरने वालों का आंकड़ा सामने आया लोगों का रोष बढ़ता गया। इस बीच सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति भी यातायात प्रभावित रहने से काफी कम रही। वहीं नेशनल हाईवे को राजबाग से लखनपुर तक पूरी तरह से सील कर दिया गया।

लखनपुर, कालीबड़ी,पल्ली मोड़ पर पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों को डायवर्ट किया। हाईवे के दोनों ओर नाकों के पास वाहनों की कतार लगी रहीं।

कम्युनिटी पुलिसिंग पर उठे सवाल

youths taking selfies during kathua attack

कम्युनिटी पुलिसिंग का स्लोगन देकर अवाम के करीब जाने के दावे खोखले साबित हो गए। आपात स्थिति में भी अवाम ने खाकी वर्दी की छीछालेदर करने से परहेज नहीं किया। विडंबना ही है कि एक तरफ थाने में घुसे आतंकियों के साथ पुलिस कर्मी जान पर खेल कर फिदायीन हमले से लोहा ले रहे थे, तो दूसरी तरफ बाहर जमा भीड़ ने पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हालात इस कदर बिगड़े कि सेना को हस्तक्षेप कर प्रदर्शनकारियों को समझाना पड़ा। ऐसा एक बार नहीं, बल्कि दो दफा हुआ जब मौके पर जमा भीड़ आपे से बाहर होती नजर आई। दरअसल यह अजीब स्थिति राजबाग पुलिस थाने के बिल्कुल नजदीक हाईवे पर सामने आई। मौके पर जमा सैकड़ों लोगों की भीड़ एक-एक कदम कर थाने के नजदीक जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस ने लोगों को हटाने का प्रयास किया। कुछ पुलिस कर्मियों ने लाठियां बरसाने की बात कह दी, जिससे लोग भड़क गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे लोगों ने कहा कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली पुलिस आतंकी हमला कैसे रोक सकती है? लोगों ने हो-हल्ले के बीच सेना को बुलाए जाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया।

दो दफा बने ऐसे हालात के बीच मौके पर मौजूद बड़े अधिकारियों के लिए भी स्थिति को नियंत्रण में करना मुश्किल हो गया। मुठभेड़ खत्म होने के बाद आईजीपी जम्मू जोन दानिश राणा ने लोगों के इस बर्ताव पर गहरी आपत्ति जताते हुए विभागीय अधिकारियों से कहा कि आपात स्थिति में क्राउड कंट्रोल में किसी भी तरह से कोताही न बरती जाए।

वरिष्ठ अधिकारी इसके लिए अपनी निजी सुरक्षा गार्डों को विशेष हिदायतें जारी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed