{"_id":"add4b6233e290162fef7144c7b2a1403","slug":"youths-and-security-forces-took-place-in-nowhatta-area-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर घाटी में लहराए आईएस और पाकिस्तानी झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर घाटी में लहराए आईएस और पाकिस्तानी झंडे
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 31 Jul 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने शहर में शुक्रवार को एक बार फिर आईएस, लश्कर और पाकिस्तान के झंडे लहराए गए। नमाज के बाद याकूब मेनन को फांसी दिए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच काफी देर तक भिड़ंत होती रही। पथराव और लाठी चार्ज के साथ स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इससे काफी देर तक तनाव की स्थिति रही।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में स्थित जामिया मस्जिद में जुमा की नमाज खत्म होने के बाद मस्जिद परिसर में काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने याकूब की फांसी के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आजादी के हक में और भारत विरोधी नारेबाजी की। इसी दौरान वहां स्थित एक बिल्डिंग की छत से आईएस, लश्कर और पाकिस्तान के झंडे लहराए गए। मस्जिद परिसर से प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो सुरक्षा बलों ने उन्हें रोका।
इसके बाद भी वे आगे बढ़ने लगे तो लाठीचार्ज कर दिया। भगदड़ के बीच सुरक्षा बलों पर पथराव किया जाने लगा। भारी पथराव को देखते हुए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। काफी देर तक सुरक्षाबलों के साथ प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत चलती रही।