फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   youth set fire outside the additional labor commissioner's office, the workers were upset due to non-renewal of labor card

व्यवस्था से तंग : अतिरिक्त श्रम आयुक्त कार्यालय के बाहर युवक ने लगाई आग, श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण न होने से परेशान था श्रमिक 

Wed, 17 Nov 2021 01:27 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 17 Nov 2021 01:27 AM IST
सार

श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण नहीं होने से परेशान श्रमिक ने खुद पर मिट्टी का तेल उडे़ल कर आग लगा ली। आग से उसका शरीर 70 फीसदी तक झुलस गया है। उसे गंभीर हालत में जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाया है।  

विज्ञापन
youth set fire outside the additional labor commissioner's office, the workers were upset due to non-renewal of labor card
जीएमसी जम्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण नहीं होने से परेशान श्रमिक ने खुद पर मिट्टी का तेल उडे़ल कर आग लगा ली। आग से उसका शरीर 70 फीसदी तक झुलस गया है। उसे गंभीर हालत में जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाया है। श्रम विभाग ने अतिरिक्त श्रम आयुक्त के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन कर रिपोर्ट मांगी है।  डोगरा हाल स्थित अतिरिक्त श्रम आयुक्त के कार्यालय में अरनिया निवासी कमल लेबर कार्ड का नवीनीकरण करवाने पहुंचा था। वह 2015 से 2017 तक सक्रिय सदस्य था। लेकिन उसके बाद उसने कार्ड का नवीनीकरण नहीं करवाया था।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि श्रमिक अपने साथ एक बोतल में मिट्टी का तेल लेकर आया था। कुछ समय तक कार्यालय में रहने बाद जब वह बाहर आया तो उसने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। इससे अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह 70 फीसदी हिस्सा झुलस चुका था। वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के अधिकारियों को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। 
विज्ञापन


बताते हैं कि कमल ने श्रम विभाग का कार्ड 2015 में बनवाया था। 2017 तक वह हर साल अपने कार्ड का नवीनीकरण करवाता था। 2017 के बाद से उसने कार्ड का नवीनीकरण नहीं करवाया था। मंगलवार को वह कार्ड का नवीनीकरण करवाने अतिरिक्त श्रम आयुक्त कार्यालय में पहुंचा था। इस दौरान उसने संबंधित सेक्शन से नवीनीकरण की प्रक्रिया जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे एक देरी होने का पत्र और श्रमिक कार्ड की फोटोकॉपी देने को कहा गया, लेकिन जब कार्ड की फोटो काफी देने को कहा तो उसने कार्यालय के बाहर जाकर खुद को आग के हवाले कर लिया। चर्चा है कि वह पहले भी कई बार नवीनीकरण कराने के लिए कार्यालय आया था। 
 
ऐसेे होता है कार्ड का नवीनीकरण 
श्रमिक कार्ड का प्रति वर्ष नवीनीकरण कराना होता है। एक वर्ष तक नवीनीकरण नहीं होने पर कार्ड का नवीनीकरण अतिरिक्त श्रम अधिकारी नहीं कर सकता है। ऐसे मामलों को जम्मू-कश्मीर भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय भेजना होता है। इसके बाद सीईओ एक आदेश जारी करता है, जिसके बाद इन मामले में नवीनीकरण किया जाता है। 

 

इस हादसे के समय कार्यालय में नहीं थी। बाद में मामले की जानकारी मिली है। जांच के लिए टीम का गठन किया है, जो मेरे नेतृत्व में काम करेगी। रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
- वीनिशका कौल, अतिरिक्त श्रम आयुक्त जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed