व्यवस्था से तंग : अतिरिक्त श्रम आयुक्त कार्यालय के बाहर युवक ने लगाई आग, श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण न होने से परेशान था श्रमिक
श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण नहीं होने से परेशान श्रमिक ने खुद पर मिट्टी का तेल उडे़ल कर आग लगा ली। आग से उसका शरीर 70 फीसदी तक झुलस गया है। उसे गंभीर हालत में जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण नहीं होने से परेशान श्रमिक ने खुद पर मिट्टी का तेल उडे़ल कर आग लगा ली। आग से उसका शरीर 70 फीसदी तक झुलस गया है। उसे गंभीर हालत में जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाया है। श्रम विभाग ने अतिरिक्त श्रम आयुक्त के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन कर रिपोर्ट मांगी है। डोगरा हाल स्थित अतिरिक्त श्रम आयुक्त के कार्यालय में अरनिया निवासी कमल लेबर कार्ड का नवीनीकरण करवाने पहुंचा था। वह 2015 से 2017 तक सक्रिय सदस्य था। लेकिन उसके बाद उसने कार्ड का नवीनीकरण नहीं करवाया था।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि श्रमिक अपने साथ एक बोतल में मिट्टी का तेल लेकर आया था। कुछ समय तक कार्यालय में रहने बाद जब वह बाहर आया तो उसने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। इससे अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह 70 फीसदी हिस्सा झुलस चुका था। वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के अधिकारियों को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं।
बताते हैं कि कमल ने श्रम विभाग का कार्ड 2015 में बनवाया था। 2017 तक वह हर साल अपने कार्ड का नवीनीकरण करवाता था। 2017 के बाद से उसने कार्ड का नवीनीकरण नहीं करवाया था। मंगलवार को वह कार्ड का नवीनीकरण करवाने अतिरिक्त श्रम आयुक्त कार्यालय में पहुंचा था। इस दौरान उसने संबंधित सेक्शन से नवीनीकरण की प्रक्रिया जुटाई।
इसके बाद उसे एक देरी होने का पत्र और श्रमिक कार्ड की फोटोकॉपी देने को कहा गया, लेकिन जब कार्ड की फोटो काफी देने को कहा तो उसने कार्यालय के बाहर जाकर खुद को आग के हवाले कर लिया। चर्चा है कि वह पहले भी कई बार नवीनीकरण कराने के लिए कार्यालय आया था।
ऐसेे होता है कार्ड का नवीनीकरण
श्रमिक कार्ड का प्रति वर्ष नवीनीकरण कराना होता है। एक वर्ष तक नवीनीकरण नहीं होने पर कार्ड का नवीनीकरण अतिरिक्त श्रम अधिकारी नहीं कर सकता है। ऐसे मामलों को जम्मू-कश्मीर भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय भेजना होता है। इसके बाद सीईओ एक आदेश जारी करता है, जिसके बाद इन मामले में नवीनीकरण किया जाता है।
इस हादसे के समय कार्यालय में नहीं थी। बाद में मामले की जानकारी मिली है। जांच के लिए टीम का गठन किया है, जो मेरे नेतृत्व में काम करेगी। रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- वीनिशका कौल, अतिरिक्त श्रम आयुक्त जम्मू