फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   youth return home without test

Jammu News: अग्निवीर टेस्ट दिए बिना लौटे युवा

Sat, 04 May 2024 03:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 04 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
youth return home without test
बोले-साइबर कैफे वाले की गलती का भुगतना पड़ा खामियाजा
विज्ञापन

दो की जगह एडमिट कार्ड का एक ही प्रिंट थमा दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सांबा में शुक्रवार सुबह आठ बजे कई युवक अग्निवीर परीक्षा देने पहुंचे। एडमिट कार्ड सब्मिट करवाने के कारण 24 युवाओं को बिना टेस्ट दिए लौटना पड़ा। युवाओं ने बताया कि सुबह आठ बजे टेस्ट था और इसके लिए एडमिट कार्ड के दो प्रिंट आउट निकालने थे, मगर साइबर कैफे वालों ने कुछ युवाओं को दो की बजाय एक ही प्रिंट निकालकर दिया। इस कारण युवा बगैर टेस्ट दिए निराश लौट गए।

युवक राहुल, दिनेश, अंकित, रमन सिंह ने कहा कि एक टेस्ट सुबह आठ बजे और दूसरे का समय दोपहर 11 बजे था। टेस्ट को दो शिफ्टों में रखा गया था। सुबह 8 बजे वाला टेस्ट नहीं दे सके। इस कारण भर्ती होने का सपना टूट गया। युवाओं के अनुसार साइबर कैफे वालों की गलती से वे टेस्ट नहीं दे पाए थे, जिसको लेकर युवाओं में रोष है। इनके अनुसार की दो दर्जन के करीब युवक टेस्ट से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed