फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Gorkha Nagar

Jammu News: गोरखा नगर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, गले पर मिले निशान

विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Gorkha Nagar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बाग-ए बाहु थाने के अंतर्गत गोरखा नगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के गले पर कुछ निशान भी पाए गए हैं। इससे यह माना जा रहा है कि मौत या तो गला दबाने से हुई है या फिर फंदे पर लटकने से। पुलिस ने धारा 174 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाग-ए बाहु के थाना प्रभारी आरती ठाकुर का कहना है कि युवक के परिजनों ने उसे खुद ही अस्पताल पहुंचाया है, जिसके गले पर कुछ निशान भी हैं। परिवार ने पुलिस को सूचित भी नहीं किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि मौत के क्या कारण रहे होंगे। उधर, परिवार वालों का कहना है कि बेटा दो दिन से बीमार था। शुक्रवार को वह कमरे में बेसुध मिला तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

बता दें कि शुक्रवार को रोशन लाल (18) को बेहोशी की हालत में परिवार वाले जीएमसी जम्मू में लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने जांच की तो युवक की मौत हो चुकी थी। गले पर कुछ निशान भी मिले। डाॅक्टरों ने जीएमसी पुलिस चौकी में सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने आगे इसकी सूचना जम्मू पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद बाग-ए बाहु पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed