{"_id":"61294c9d8ebc3e7a08052c9f","slug":"youth-congress-s-rally-stopped-by-police-many-workers-detained-jammu-city-news-jmu2424331125","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस की रोष रैली पुलिस ने रोकी, धक्कामुक्की के बाद कई कार्यकर्ता हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस की रोष रैली पुलिस ने रोकी, धक्कामुक्की के बाद कई कार्यकर्ता हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन के विरोध में कांग्रेस के अभियान के तहत शुक्रवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रेस क्लब से शुरू हुए प्रदर्शन को रोष रैली के रूप में डोगरा चौक की तरफ जाने से पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों में धक्का मुक्की हुई और एहतियातन युवा कांग्रेस के महासचिव एजाज समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिन्हें पुलिस लाइंस ले जाकर करीब एक घंटे बाद रिहा कर दिया गया।
युवा कांग्रेस के महासचिव एजाज चौधरी और रिकी डलोत्रा की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन को देश की संपत्ति को बेचने वाला राष्ट्र विरोधी फैसला बताते हुए भाजपा व मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एजाज ने कहा कि एक तरफ भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में देश के लिए कुछ नहीं किया। अगर कांग्रेस ने कुछ नहीं किया तो फिर रेलवे, एयरपोर्ट, भारतीय बीमा निगम, बंदरगाहों को बेचने का काम क्यों किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश निर्माण का काम किया है। मोदी सरकार देश को बेचने का काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को किश्तवाड़ जाने से रोकने के लिए प्रशासन के कदम की निंदा भी की। उन्होंने कहा कि किश्तवाड़ में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस लाठीचार्ज में कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए हैं। प्रशासन अब कांग्रेस नेतृत्व को घायलों से मिलने से भी रोक रहा है। रिकी डलोत्रा ने कहा कांग्रेस एनएमपी का कड़ा विरोध जारी रखेगी। लोगों में जन जागरूकता लाने का काम भी किया जाएगा ताकि मोदी सरकार का असली चेहरा लोग पहचान सकें। प्रदर्शन में साहिल सिंह, रणजीत चोपड़ा, दिव्यांश जम्वाल, विरेंद्र प्रताप, हैप्पी रंधावा, राहुल टंडन, अनुराधा साहनी आदि भी मौजूद रहे।