फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   youth congress resolution rally stopped by police in manda

कांग्रेस की युवा संकल्प रैली को पुलिस ने मांडा में रोका

Thu, 14 May 2015 10:00 AM IST
Updated Thu, 14 May 2015 10:00 AM IST
विज्ञापन
youth congress resolution rally stopped by police in manda

जम्मू कश्मीर में अलगाववाद और पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश युवा कांग्रेस की जम्मू से श्रीनगर तक युवा संकल्प यात्रा को पुलिस ने मांडा में ही रोक लिया।

विज्ञापन


युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा बराड़ सहित करीब डेढ़ सौ नेताओं, कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइंस लाया गया। सायं साढ़े चार बजे हिरासत में लिये गए नेताओं, कार्यकर्र्ताओं को रिहा कर दिया गया। कांग्रेस ने युवा संकल्प यात्रा को रोके जाने पर पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार और पुलिस कार्रवाई की निंदा की है।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा बराड़ की अगुवाई में जंबूलोचन हाल में दोपहर बारह बजे शुरू हुई रैली में कांग्रेस नेताओं के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अगुवाई वाली रियासत की पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा संकल्प रैली को रोकने की कार्रवाई की निंदा की

youth congress resolution rally stopped by police in manda

बराड़ ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के खिलाफ पाकिस्तान, आतंकवादियों और अलगाववादियों को श्रेय देने का मामला दर्ज करने पर जोर देते हुए कहा कि मोदी शासनकाल में जम्मू कश्मीर में अलगाववाद की घटनाएं तेजी से बढ़ी है।

कश्मीर में पाकिस्तान के झंडे फहराये जा रहे हैं और मोदी सत्तामोह में चुपचाप देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ होता देख रहे है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी पाकिस्तान को सबक सिखाने, अलगाववाद को कुचलने की घोषणाएं करते रहे लेकिन उनका झूठ अब लोगों के सामने आ गया है।

दोपहर ढाई बजे जंबूलोचन हाल से निकली संकल्प यात्रा जैसे ही कश्मीर की ओर से आगे बढ़ने लगी पुलिस ने यात्रा को मांडा के करीब रोक लिया। हल्की धक्का मुक्की के बाद बराड़ समेत अन्य युवा कांग्रेस नेताओं को करीब तीन बजे हिरासत में लेकर जिला पुलिस लाइंस लाया गया। यहां से इन्हें सायं साढ़े चार बजे रिहा कर दिया गया।

रैली शुरू होने के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा, उपाध्यक्ष रमण भल्ला, विधायक दल के नेता नवांग रिगझिन जोरा आदि नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed