{"_id":"5eeb05478ebc3e42fa48d6e6","slug":"youth-arrested-with-pistol-on-the-very-next-day-of-becoming-a-terrorist-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग में आतंकी बनने के अगले ही दिन युवक पिस्टल के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग में आतंकी बनने के अगले ही दिन युवक पिस्टल के साथ गिरफ्तार
Thu, 18 Jun 2020 11:40 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने एक दिन पहले ही आतंकी बनने वाले एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया । उसने एक दिन पहले ही आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का दामन थामा था। उसकी शिनाख्त कुलगाम निवासी इमरान नबी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, इमरान नबी अनंतनाग की फतेहगढ़ कॉलोनी स्थित विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस का छात्र है। वह 11 जून से कुलगाम स्थित अपने घर से लापता था। उसके परिवार वालों ने 14 जून को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद सुरक्षाबल उसकी तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि वह अनंतनाग में मौजूद है। उसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, 1 आरआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल व अन्य संदिग्ध सामग्री मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ पर पेट्रोल बम से हमला
श्रीनगर के हैबकदल चौक पर अज्ञात आतंकियों ने 28वीं सीआरपीएफ के कैंप पर पेट्रोल बम से हमला किया। धमाका गेट के बाहर सड़क पर होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस इलाके को घेर कर जांच में जुटी है।