{"_id":"66fc97ab3a5cc62b5e049fc7","slug":"youth-and-senior-citizens-participate-in-poll-jammu-news-c-10-jam1008-453840-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: युवाओं से लेकर बुजुर्गों ने दिखाया उत्साह, मतदान कर निभाया फर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: युवाओं से लेकर बुजुर्गों ने दिखाया उत्साह, मतदान कर निभाया फर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बोले, 10 साल बाद हो रहे चुनाव, सरकार बनने से होगा प्रदेश का विकास
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए हुए मतदान में युवाओं से लेकर बुजुर्गों ने उत्साह दिखाया। सुबह ही लोग मतदान केंद्र में पहुंचना शुरू हो गए और शाम तक मतदान का क्रम जारी रहा। मतदाताओं का कहना था कि दस साल बाद चुनाव हो रहे हैं। यह गर्व की बात है। हम सब भागीदारी निभाएंगे और सरकार बनाएंगे।
शक्तिनगर स्थित पोलिंग बूथ पर पहली बार मतदान करने पहुंची दीप्ती और दिपाली निवासी शक्ति नगर ने कहा कि मतदान कर अच्छा लगा। नई सरकार से उम्मीद रहेगी कि वे रोजगार के अवसर पैदा करे और युवाओं को रोजगार मुहैया करवाए। पिछले दस साल से चुनाव नहीं हो पाए। चुनाव का बेसब्री से इंतजार था। मतदान कर अपना फर्ज निभाया है। महिला आशा और कुसुम निवासी अप्पर शक्तिनगर ने कहा कि सुबह भीड़ नहीं होती है, इसीलिए मतदान करने आए हैं। चुनाव समय-समय पर होने चाहिए। इससे लोगों के मसले हल होते हैं। नई सरकार से उम्मीद है कि महिला सशक्तीकरण, रोजगार को प्राथमिकता दे।
महिला आशा गुप्ता निवासी शिव नगर ने कहा कि उम्मीद है कि नई सरकार प्रदेश हित में फैसले लेगी। विकास कार्य तेज होंगे। आशु गुप्ता निवासी शिव नगर ने कहा कि मतदान कर कर्तव्य पूरा किया है। सरकार बनने से लोगों को लाभ मिलेगा। मतदान केंद्र सरवाल में महिला शिंपल गुप्ता और युवा कर्ण शर्मा ने कहा कि मतदान केंद्रों में सुबह से भीड़ है। सरकार बनने से प्रदेश उन्नति के ओर बढ़ेगा।
विज्ञापन
रिहाड़ी मतदान केंद्र में यशपाल, श्याम लाल, राजेंद्र गुप्ता व गौतम ने कहा कि मतदान कर गर्व महसूस हो रहा है। चुनाव के कारण लोग खुश हैं और ज्यादा संख्या में पहुंचकर मतदान कर रहे हैं। तेज धूप में खड़े होकर लोग अपना फर्ज अदा कर रहे हैं। युवा मतदाता संजय गुप्ता, अविनाश, संजीव और राजन ने कहा कि पढ़ाई के बाद युवाओं को रोजगार की तलाश होती है। प्रदेश में रोजगार न मिलने के कारण उन्हें बाहरी राज्यों मे जाना पड़ रहा है। सरकार प्रदेश में रोजगार दे और युवाओं को सशक्त बनाए।
पंजतीर्थी मतदान केंद्र में पहुंचीं 80 वर्षीय सोनिया नार ने कहा कि जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। कई बार सरकारें बनीं और गिरी, राज्यपाल शासन लगा। असल में इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। आज मतदान कर फर्ज अदा किया है। उम्मीद है कि नई सरकार पांच साल तक काम करेगी और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। वहीं, नागेश्वर ने कहा कि जीत लोगों की हुई है। लंबे समय से मतदान टाला जा रहा था। आज दिन आ गया। लोग मतदान कर रहे हैं।