फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   youngster Dead in RSpura

Jammu News: गेगिया निवासी बुआ दित्ता के घर बिजली ने किया अंधेरा

विज्ञापन
youngster Dead in RSpura
हाई वोल्टेज लाइन से करंट लगने पर गई इकलौते बेटे की जान, अंतिम संस्कार किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे में वीरवार को एक पेट्रोल पंप के पास इंटरनेट की नई फाइबर लाइन लगाने गए 25 वर्षीय युवक रोहित कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। गांव गेगिया के निवासी रोहित के पिता बुआ दित्ता अधीर होकर अब मान रहे हैं कि उनके घर का चिराग बुझ गया है। उनका कहना है कि रोहित एक होनहार युवा था और हमेशा खुश रहता था। लेकिन, हाई वोल्टेज लाइन का तार छूने से उसकी जान चली गई।
जानकारी के अनुसार रोहित तीन बहनों का इकलौता भाई था और वह घर का एक सहारा था जिस पर परिवार का जीवन-यापन निर्भर था। पिता ने मजदूरी कर परिवार के चारों बच्चों का पालन-पोषण करने के साथ तीनों बेटियों की शादी भी कर दी थी। अब बेटे को एक गैर सरकारी कंपनी में काम मिलने पर उम्मीद बंधी थी कि बेटा परिवार को आर्थिक तौर पर बेहतर करने के साथ शादी भी करेगा। लेकिन, भगवान को कुछ और ही मंजूर था। गांव गेगिया के सरपंच हंसराज का कहना है कि रोहित परिवार का सहारा था। लेकिन, जिस प्रकार दुखद घटना घटी, उससे पूरा गांव आहत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोहित का अंतिम संस्कार तो कर दिया गया, लेकिन लोगों को दुख रहेगा कि एक होनहार बेटा चला गया। गेगिया के समाजसेवी सेवानिवृत्त कैप्टन कुंदन लाल शर्मा का कहना है कि रोहित के माता-पिता ने अन्न तक ग्रहण नहीं किया है। सरकार को पीड़ित परिवार की सहायता करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed