{"_id":"693a8da18079efb7d008eb8e","slug":"young-man-ended-in-pakistan-occupied-kashmir-who-went-to-a-wedding-ceremony-near-loc-in-poonch-2025-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu: पुंछ में एलओसी के पास शादी समारोह में गया युवक पहुंचा पीओके, अवैध रूप से सीमा पार करने की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: पुंछ में एलओसी के पास शादी समारोह में गया युवक पहुंचा पीओके, अवैध रूप से सीमा पार करने की एफआईआर
Thu, 11 Dec 2025 03:08 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 11 Dec 2025 03:08 PM IST
सार
पुंछ में एलओसी के पास गांव में शादी समारोह में गया युवक पीओके पहुंच गया। युवक किरनी में नाले से होते हुए पीओके पहुंचा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक 28 वर्षीय युवक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में चला गया। कस्बा गांव के वार्ड नंबर छह का निवासी शाहिद खान तारबंदी के आगे किरनी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। माना जा रहा है कि उसने दोपहर करीब 3:15 बजे एलओसी पार की।
सूत्रों के अनुसार शाहिद ने किरनी नाले के सीमा पार की और पीओके में स्थित पाकिस्तानी सेना की बोदिया चौकी के पास से होते हुए उस पार चला गया। देर शाम इस घटना की जानकारी मिली तो पुंछ जिला मुख्यालय से पुलिस की एक टीम को किरनी भेजा गया।
पुलिस की टीम किरनी में ही है। युवक के खिलाफ अवैध रूप से सीमा पार करने की पुंछ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि शाहिद ने अनजाने में एलओसी पार की या जानबूझकर उस पार गया है।
विज्ञापन
बता दें कि इसके पहले भी पुंछ जिले में ऐसे मामले सामने आए हैं। जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कई लोगों के परिवार एवं रिश्तेदार पीओके में रहते हैं। अक्सर ग्रामीण उस पार चले जाते हैं।

इनमें कई लोगों को कई महीनों के बाद लौटा दिया जाता रहा है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो आतंकी संगठनों, आईएसआई या नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े होने के चलते उस पार चले जाते हैं।