फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   young lawyer association election

Jammu News: यंग लाॅयर एसोसिएशन चुनाव का बजा बिगुल<bha>;</bha> 15 मार्च को प्रस्तावित, समिति गठित

विज्ञापन
young lawyer association election
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बाद यंग लाॅयर के चुनाव को लेकर गहमागहमी
विज्ञापन

तीन वर्ष के बाद होने जा रहे चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बाद अब यंग लॉयर एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल बज गया है। आगामी 15 मार्च को चुनाव प्रस्तावित किया गया है। नामांकन समेत अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए चुनाव समिति गठित कर दी है।
बता दें कि चुनाव तीन साल बाद होने जा रहा है, जो एक वर्ष देरी से है। जबकि कार्यकाल दो वर्ष का होता है। चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी रोहित शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता मोनिष चोपड़ा की अध्यक्षता में चुनाव समिति गठित की गई है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उप-प्रधान बलदेव सिंह समिति के सह कन्वीनर होंगे।
विज्ञापन

दोनों के अलावा समिति में अधिवक्ता नितिन बख्शी, ज्योति शर्मा, अक्षय सढोत्रा, सचिन देव सिंह, अंकुश कोतवाल, प्रदीप गुप्ता, कमल मंगोत्रा, गगन शर्मा, अतुल रैना, सुयाष चंदेल, मंजीत प्रताप सिंह, जहाजैब अहमद, मंजीत सिंह सारकरिया, रंजोध सिंह, अमजद खान, अमित शर्मा, शिव गुप्ता, रमन कुमार, परमवीर सिंह, मोहम्मद आजम, सलीका शेख, सिमांतिका टिक्कू, नीशा देवी, अमजी आर्थर जान, निगम प्रिया, सौरव शर्मा और चंद्र भानु महाजन शामिल हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। ये भी कहा कि 15 फरवरी तक एसोसिएशन के सदस्यों को शुल्क क्लीयर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यंग लॉयर इस तरह से अलग है बार एसोसिएशन से
बता दें कि यंग लॉयर एसोसिएशन में मतदान करने का हक सिर्फ उन अधिवक्ताओं को है, जिनकी आयु 35 वर्ष से अधिक न हो। साथ ही 10 साल से अधिक वकालत नहीं होनी चाहिए। यंग लॉयर एसोसिएशन के मेंबर का हाईकोर्ट बार का सदस्य होना भी अनिवार्य है। पिछले चुनाव में 1200 वोटर वोटिंग के लिए मान्य थे, जबकि वोटिंग 700 के आसपास हुई थी। ऐसे तो यंग लॉयर के 1900 के करीब वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed