फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Yasin Malik opposes townships for Kashmiri Pandits

अगर ये कॉलोनी बनी तो कश्मीर इजरायल बन जाएगा

Wed, 08 Apr 2015 06:33 PM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
Yasin Malik opposes townships for Kashmiri Pandits

केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर सरकार से कश्मीरी पंडितों के लिए अलग से टाउनशिप बसाने वाली योजना पर बवाल शुरु हो गया है। इस योजना को लेकर राज्य सरकार को जम्मू-कश्मीर में कई दलों और अलगाववादियों से जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने कहा कि धर्म के आधार पर एक अलग कॉलोनी बनाने से केवल नफरत की दीवार खड़ी होगी जैसा कि इजरायल में हुआ है। नेशनल कांफ्रेंस ने कहा है कि सरकार का यह कदम देश और राज्य की संप्रभुता के लिए खतरा होगा।
विज्ञापन


आपको बताते चलें कि जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मंगलवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने केंद्रीय गृह मंत्री को आश्वासन दिया था कि राज्य सरकार घाटी में कश्मीरी पंडितों के टाउनशिप के लिए जल्द से जल्द ज़मीन का अधिग्रहण कर उसे उपलब्ध कराएगी।

पीडीपी और आरएएस लगा रही है आग

Yasin Malik opposes townships for Kashmiri Pandits

अलगाववादी नेता यासीन मलिक का कहना है कि कश्मीर घाटी में हजारों कश्मीरी पंडित यहां खुशी से रह रहे हैं। पीडीपी और आरएएस उनके लिए अलग कॉलोनी बनाने की बात कहकर कौन सी आग लगाने जा रहे हैं।  मलिक ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

हालांकि, पीडीपी नेता नदीम अख्तर ने इस योजना का बचाव किया है और कहा कि सरकार कश्मीरी पंडितों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं।

नेशनल कांफ्रेंस के नेता अली मोहम्मद सागर ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य सरकार का यह कदम देश के लिए घातक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed