फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Yashwant Sinha led delegation met Omar Abdullah

J&K: उमर अब्दुल्ला से मिले यशवंत सिन्हा, 35ए पर चर्चा

Fri, 18 Aug 2017 12:43 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Yashwant Sinha led delegation met Omar Abdullah
यशवंत सिन्हा
रियासत जम्मू कश्मीर में संवाद और अमन बहाली की दिशा में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की अगुवाई में काम कर रहे सिटीजन ग्रुप के सदस्यों ने वीरवार को नेशनल कांफ्रेंस कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से श्रीनगर में मुलाकात की। बुधवार देर शाम को नेकां के अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला से भी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की थी।
विज्ञापन


इस अवसर पर नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने अनुच्छेद 35ए के अलावा राज्य के विशेष दर्जे पर पार्टी के पक्ष के बारे में यशवंत सिन्हा और उनके अन्य सदस्यों को जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके अलावा नेकां नेताओं ने कहा कि रियासत में शांति बहाली के लिए वार्ता ही एकमात्र रास्ता है। ग्रुप के अन्य सदस्यों कपिल काक, भारत भूषण और सुशोभा बारवे के अलावा इस अवसर पर नेकां महासचिव अली मोहम्मद सागर, मोहम्मद अकबर लोन आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डिग्री कालेज कुपवाड़ा में प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे यशवंत सिन्हा ने विद्यार्थियों से मुलाकात भी की। हालांकि उनके जाने के बाद कालेज के विद्यार्थियों ने आजादी के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed