फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Written test for recruitment to class IV posts from 27

चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 से

विज्ञापन
Written test for recruitment to class IV posts from 27
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड 27 फरवरी से 1 मार्च तक चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश के बीस जिलों में अतिरिक्त जिला उपायुक्तों को परीक्षा पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके लिए सामान्य प्रशासनिक विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार जम्मू में अतिरिक्त जिला उपायुक्त घनश्याम सिंह को परीक्षा पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसी तरह कुपवाड़ा में एडीसी नजीर अहमद लोन, रियासी में एडीसी राजेंद्र कुमार शर्मा, पुलवामा में एडीसी अल्ताफ अहमद खान, किश्तवाड़ में एडीसी पवन कुमार, शोपियां में एडीसी अब्दुल अजीज शेख, डोडा में एडीसी किशोरी लाल शर्मा, बारामुला में एडीसी मोहम्मद एहशान मीर, श्रीनगर में एडीसी खुर्शीद अहमद शाह, बांदीपोरा में एडीसी जहूर अहमद मीर, अनंतनाग में एडीसी गुलाम हसन शेख, बडगाम में एडीसी डॉ. नसीर अहमद लोन, कुलगाम में एडीसी शौकत अहमद राथर, राजोरी में एडीसी शेर सिंह, सांबा में एडीसी सूरम चंद शर्मा, गांदरबल में एडीसी फारूक अहमद बाबा, पुंछ में एडीसी बशारत हुसैन, कठुआ में एडीसी अतुल गुप्ता, रामबन में एडीसी हरबंस लाल और उधमपुर में एडीसी मोहम्मद सईद खान को परीक्षा पर्यवेक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed