फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   written examination

Jammu News: ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा की 53 आपत्तियां जांचीं, फाइनल आंसर-की जारी

विज्ञापन
written examination
जम्मू। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की जिला अदालतों में ड्राइवर ग्रेड-2 पद के लिए हुई ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जिला कैडर की यह ऑफलाइन परीक्षा बीते 27 जून को जम्मू और श्रीनगर में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए तदर्थ आंसर-की हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। उम्मीदवारों को तय समय के भीतर प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
विज्ञापन

उम्मीदवारों की ओर से कुल 53 आपत्तियां दर्ज कराई गईं थीं। विषय विशेषज्ञों की ओर से इन सबकी जांच और क्रॉस-वेरिफिकेशन किया गया था। सही जवाब मानकों के अनुसार थे। ऐसे में तदर्थ आंसर-की में कोई बदलाव न करते हुए फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के प्रधान सचिव एमके शर्मा के अनुसार इसे जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed