फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Wrestling Competition Organised

Jammu News: 45 किग्रा में जयवीर सिंह ने स्वर्ण, अंशु ने रजत पदक जीता

विज्ञापन
Wrestling Competition Organised
- दो दिवसीय अंडर-17 यूटी स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप का हुआ समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दो दिवसीय अंडर-17 बॉयज और गर्ल्स यूटी स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप का समापन रविवार को जम्मू विश्वविद्यालय में हुआ। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप का आयोजन भारतीय कुश्ती महासंघ, जम्मू-कश्मीर खेल परिषद और जम्मू-कश्मीर ओलंपिक संघ के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर कुश्ती संघ ने किया था।

अंतिम दिन हुए मुकाबलों में 45 किग्रा में जयवीर सिंह ने स्वर्ण पदक जीता जबकि अंशु कुमार ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं 51 किलोग्राम में काका सिंह ने स्वर्ण, पालम कुमार ने रजत पदक जीता। 55 किलोग्राम में रोहित सिंह ने स्वर्ण पद, अविनाश कुमार ने रजत और सात्विक वर्मा ने कांस्य पदक जीता। वहीं 60 किलोग्राम में वंश शर्मा ने स्वर्ण, तरुण सिंह ने रजत और बिशिश चिब ने कांस्य पदक जीता। 65 किलोग्राम में अंसार खान ने स्वर्ण, किफायत उल्लाह जरगर ने रजत और अजमत अली ने कांस्य पदक जीता। 71 किलोग्राम में रणबीर सिंह ने स्वर्ण, पूरब सिंह ने रजत और करण सिंह ने कांस्य पदक जीता। 80 किलोग्राम में अंशु शर्मा ने स्वर्ण, रोशन लाल ने रजत पदक जीता। 92 किलोग्राम में इकबाल चौधरी ने स्वर्ण, अभिषेक सिंह ने रजत और युवराज शर्मा ने कांस्य पदक जीता। 110 किलोग्राम में मोहम्मद यूसुफ ने स्वर्ण, जयदेव सिंह ने रजत पदक जीता। इसके बाद खिलाड़ियों मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जम्मू विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल निदेशक दाऊद इकबाल बाबा मुख्य अतिथि थे जबकि जय भारत (महासचिव), धीरज शर्मा (पूर्व राष्ट्रीय पहलवान), ओम प्रकाश कोषाध्यक्ष कुश्ती संघ जम्मू-कश्मीर, स्वर्ण लाल, रविंदर शर्मा, कृष्ण सिंह, रोशन शर्मा, अनिल कुमार और राज कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed