फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   WPL: Shopian daughter Jasia Akhtar sold Delhi Capitals for twenty lakhs

WPL: बीस लाख में दिल्ली कैपिटल्स की हुईं शोपियां की बेटी जासिया, जम्मू कश्मीर की पहली महिला खेलेगी यह स्पर्धा

Tue, 14 Feb 2023 04:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 04:52 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर से महिला आईपीएल खेलने वाली जासिया अख्तर पहली क्रिकेटर बन गई हैं। 34 साल की जासिया अख्तर का सफर काफी संघर्षों से भरा रहा है। जासिया ने शोपियां जिले के बरारी पोरा गांव में उस समय क्रिकेट खेलना शुरू किया था, जबकि उनके इलाके में सिर्फ लड़के ही क्रिकेट खेलते थे।

विज्ञापन
WPL: Shopian daughter Jasia Akhtar sold Delhi Capitals for twenty lakhs
जासिया अख्तर - फोटो : संवाद

विस्तार

कभी आर्थिक तंगी के कारण पांच साल तक क्रिकेट से दूर रहने वाली जम्मू-कश्मीर के शोपियां की जासिया अख्तर महिला आईपीएल (डब्ल्यूपीएल) में खेलती दिखेंगी। डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन के लिए जासिया को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा है। वह जम्मू-कश्मीर से महिला आईपीएल खेलने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं।

विज्ञापन


34 साल की जासिया अख्तर का सफर काफी संघर्षों से भरा रहा है। जासिया ने शोपियां जिले के बरारी पोरा गांव में उस समय क्रिकेट खेलना शुरू किया था, जबकि उनके इलाके में सिर्फ लड़के ही क्रिकेट खेलते थे।
विज्ञापन


लड़कों के साथ क्रिकेट खेलते हुए जासिया ने अपने सफर की शुरूआत की और 2003 से 2006 के बीच जम्मू-कश्मीर के लिए अंडर-13, अंडर-14, अंडर-15 और अंडर 16 वर्ग में क्रिकेट खेला। इस बीच कई बार टीम का हिस्सा बनी तो कई बार टीम से बाहर भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2007 से 2011 का एक दौर ऐसा आया जब जासिया को आर्थिक तंगी के कारण क्रिकेट से दूरी बनानी पड़ी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। वर्ष 2012 में उन्होंने फिर वापसी की और एक साल तक जम्मू-कश्मीर के लिए खेला।

सुविधाओं का अभाव दिखा तो पंजाब का रुख किया और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से खेलना शुरू किया। इसके बाद राजस्थान चली गईं। राजस्थान की तरफ से खेलते हुए उन्होंने वुमन टी-20 के सात मैच में 273 रन बनाए, अंतर जोनल टी-20 के छह मैच में 202 रन बनाए, चैलेंजर ट्रॉफी के चार मैच 114 रन बनाए, वनडे ट्रॉफी के नौ मैच में 501 रन बनाए है।


कबड्डी की भी खिलाड़ी रही हैं जासिया
जासिया का बचपन से ही खेलों के प्रति लगाव था। क्रिकेट खेलने से पहले वह कबड्डी खेल चुकी है। हालांकि क्रिकेट के प्रति झुकाव ने उन्हें क्रिकेट चुनने को मजबूर किया और 11 साल की आयु में बल्ला हाथों में थाम लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed