{"_id":"64fce02d80529430040c04f7","slug":"world-primary-health-day-jammu-news-c-10-jmu1037-199186-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस, 700 जवानों ने सीखे गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस, 700 जवानों ने सीखे गुर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मुख्यालय बटमालू श्रीनगर और मुख्यालय गांधीनगर जम्मू में शनिवार को विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से प्राथमिक चिकित्सा के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम श्रीनगर में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मुख्यालय बटमालू में आयोजित किया गया था। इसमें जम्मू-कश्मीर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के निदेशक आलोक कुमार मुख्य अतिथि थे।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रीनगर और जम्मू दोनों स्थानों पर तैनात चिकित्सा टीमों ने केंद्रशासित प्रदेश के सभी अग्निशमन और आपातकालीन स्टेशनों के लगभग 700 जवानों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्हें विशेष चिकित्सा उपचार, जलने, आग लगने की जगह पर चोटें लगने के दौरान बरती जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। साथ ही फ्रैक्चर, बेहोशी और बिजली के झटके लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत करवाया।
एडीजीपी आलोक कुमार ने प्रशिक्षुओं को इस प्रशिक्षण को आगे के सेवा कर्मियों/सहकर्मियों को प्रदान करने के लिए भी प्रेरित किया। इसी तरह का समारोह अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मुख्यालय गांधीनगर जम्मू में भी आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मुख्यालय गांधीनगर जम्मू की मेडिकल ऑफिसर डॉ. मंजू की सहायता से उपनिदेशक आरके रैना ने की थी। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें प्रशासनिक अधिकारी, लेखा अधिकारी और जम्मू-कश्मीर के सभी कमान अधिकारी शामिल थे।