फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Workers killed by beating them with sticks, body thrown under pass

डंडे से पीट-पीट कर श्रमिक हत्या, शव अंडर पास में फेंका

विज्ञापन
Workers killed by beating them with sticks, body thrown under pass
जम्मू। शहर के गंग्याल क्षेत्र में रविवार देर रात एक श्रमिक की बेरहमी से हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने डंडे से पीट-पीट कर हत्या करने के बाद शव अंडर पास में बीच फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जा रही है। मृतक की पहचान राम चरण निवासी मध्य प्रदेश के रूप में हुई है, जो मौजूदा समय में गंग्याल में रहता था और चिकन शॉप में काम करता था।
विज्ञापन

राम चरण गंग्याल में ही एक चिकन शॉप में काम करता था। रविवार रात को वह दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर उसकी साथियों के साथ कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि इनमें कुछ ने उसको डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसमें राम चरण की मौत हो गई। आरोपियों ने शव को गंग्याल में बने अंडर पास में फेंक दिया। क्योंकि रात के समय इसमें कोई नहीं गुजरता। सोमवार को सुबह दुकानदारों ने अंडरपास में खून से सने शव को देखा और पुलिस को सूचित किया। पास में ही एक डंडा भी पड़ा हुआ था, जिसके ऊपर खून लगा हुुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर व मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, हत्या के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed