फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   worker death with current

Jammu News: करंट लगने से मजदूर की मौत, रामगढ़-विजयपुर मार्ग पर जाम

Tue, 16 Jul 2024 05:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 16 Jul 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
worker death with current
- मृतक के पारिवारिक सदस्य को नौकरी और आर्थिक मदद की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। रामगढ़ क्षेत्र के गांव चक शामा में सोमवार शाम को मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। काम करते समय अचानक बिजली आने से मजदूर नीचे गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी कुमार पुत्र रमेश लाल निवासी स्वांखा के रूप में हुई हैं।
जानकारी के अनुसार सन्नी कुमार की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। सन्नी कुमार की पत्नी पूजा देवी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सन्नी के शव को रामगढ़-विजयपुर मार्ग पर रखकर बिजली विभाग के खिलाफ तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसडीएम उमेश, एसडीपीओ रोहित, तहसीलदार रामगढ़ अभिमन्यु, एसएचओ रामगढ़, डीडीसी चेयरमैन केशव दत शर्मा, पूर्व बीडीसी चैयरमैन दर्शन सिंह, पूर्व सरपंच रामपाल शर्मा और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने परिवार और गांव के लोगों को समझाया। लोगों ने बताया कि सन्नी के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और उनकी आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रशासन के समझौते के बाद शव को रामगढ़ के सीएचसी अस्पताल में भेजा गया। इसके बाद मार्ग को खोला गया। रामगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पूर्व सरपंच और बीडीसी चैयरमैन ने कहा कि अगर जिला प्रशासन ने सन्नी कुमार के परिजनों की मदद नहीं की तो सुबह नेशनल हाईवे जाम कर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed