फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   women saw suspicious men in udhampur police and army on alert after militants attack

J&K: 40 रोटियां और सब्जी बनाने को कहकर गायब हुए संदिग्ध, पुलिस और सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Sat, 15 Sep 2018 02:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 15 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
women saw suspicious men in udhampur police and army on alert after militants attack
- फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर सुनाड़ी गांव में दो संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद शुक्रवार को हड़कंप मच गया। इस पर पुलिस और सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त रूप से सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान जवानों ने घरों के अलावा जंगल को भी खंगाला। हालांकि शाम तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


सुनाड़ी गांव की रेखा देवी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे दो ऊंचे कद से काले कपड़े पहले दो आदमी उसके घर आए और उससे 40 रोटियां और सब्जी बनाने को कहा। दोनों ने पीठ पर दो बड़े-बड़े बैग भी टांग रखे थे। दोनों ने रोटी व सब्जी बनाने के बाद जंगल की तरफ आकर देने को कहा। साथ ही किसी को बताने पर गोली मारने की धमकी भी दी। दोनों के जाने के बाद उसने इसके बारे में गांव के पूर्व सरपंच को बताया और पूर्व सरपंच ने पुलिस स्टेशन रैंबल में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और सेना के साथ संपर्क कर सुनाड़ी पहुंच कर सर्च आपरेशन शुरू कर दिया।  
विज्ञापन


सेना और पुलिस की टीम ने सुनाड़ी व कैंबल डंगा में सभी जंगल, नाले, शिक्षण संस्थान, घरों में सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके साथ ही महिला से भी पूछताछ की। सर्च आपरेशन के दौरान सेना व पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन महिला के सिवा किसी ने भी दो संदिग्ध देखने की बात नहीं मानी। सर्च आपरेशन शाम करीब पांच बजे तक चला, लेकिन पुलिस व सेना के हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद सभी वापस लौट गए। हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कुछ जवानों को सुनाड़ी के आसपास तैनात रखा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी उधमपुर रईस मोहम्मद भट ने बताया कि  महिला द्वारा संदिग्ध देखे जाने के दावे के बाद पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और सेना के साथ सर्च आपरेशन शुरू कर पूरे इलाके को खंगाला गया। चप्पे चप्पे पर जांच की गई, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा है। सर्च आपरेशन पूरा करने के बाद कुछ हाथ न लगने के बाद भी पुलिस अलर्ट है।खपूरे इलाके की गतिविधि पर नजर रखी गई है।  

 

घंटों घरों में दुबके रहे ग्रामीण

सुबह जब ग्रामीणों को दो संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली तो सभी अपने घरों के अंदर दुबक गए। पुरुषों ने महिलाओं व बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकाला। सेना व पुलिस के पहुंचने पर कुछ पुरुष घरों से बाहर निकले और सेना व पुलिस का सर्च आपरेशन में सहयोग करने लगे। जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते की जानकारी ग्रामीणों ने ही दी। जब तक सर्च आपरेशन चलता रहा, तब तक सुनाड़ी व कैंबल डंगा में डर का माहौल बना रहा।  


 

शहर में भी बना रहा डर का माहौल

दो संदिग्धों के देखे जाने के बाद शहर में भी डर का माहौल रहा। इसके अलावा दिन भर लोगों के लिए चर्चा का विषय बना रहा। दो संदिग्ध देखने की अफवाह सुबह ही शहर में फैल चुकी थी। लोग एक दूसरे को मैसेज कर इसकी जानकारी दे रहे थे और कुछ फोन पर सूचित कर रहे थे। इसी कारण कई लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। इसके अलावा कई लोगों ने जम्मू जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed