{"_id":"68361d79359ca223a3052132","slug":"women-missing-near-bridge-reasi-news-c-202-1-sjam1001-123621-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दरिया किनारे मिली स्कूटी, महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दरिया किनारे मिली स्कूटी, महिला लापता
विज्ञापन
मौके पर पुल से बरामद हुई स्कूटी।
- दरिया में कूदने की आशंका, एसडीआरएफ सहित राफ्टिंग की तीन टीमें कर रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी।
रियासी। नगर के वार्ड आठ में रहने वाली एक महिला के दरिया चिनाब में छलांग लगाए जाने की आशंका है। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर को कुछ लोगों ने एक स्कूटी (जेके 20 ए 2287) को बारादरी में दरिया के पुल के ऊपर खड़ा देखा।
बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जांच में पता चला कि स्कूटी लेकर पुल पर पहुंची महिला शालू शर्मा पत्नी सुनीत शर्मा निवासी वार्ड आठ खूह वाला मोहल्ला बताई जाती है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद थे। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम के अलावा राफ्टिंग की तीन टीमों के जरिए महिला की तलाश दरिया में शुरू की गई। पुल के निचले हिस्से की तरफ स्थित अंजी नाला, कांसीपट्टा, जेडी, डेरा बाबा की तरफ भी टीमें गईं।
दरिया में काफी क्षेत्र को खंगाला गया। पुलिस ने महिला की तलाश करने में ड्रोन की मदद भी ली। देर शाम तक महिला की तलाश जारी थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पपाया। अखनूर तक के इलाकों को खंगाला गया है।