{"_id":"5bf18d4bbdec22696f009b3e","slug":"women-militants-are-trapping-youths-to-become-militants-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूबसूरती का फायदा उठा युवाओं को आतंकी बना रही हैं जम्मू-कश्मीर में महिलाएं, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूबसूरती का फायदा उठा युवाओं को आतंकी बना रही हैं जम्मू-कश्मीर में महिलाएं, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
महिला आतंकी
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में हमलों के लिए आतंकी संगठन महिलाओं को कुरियर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। आतंकी वारदात में महिलाओं का इस्तेमाल करना सुरक्षा बलों के लिए नई चुनौती है। सूत्रों की मानें तो खुफिया एजेंसियों ने कश्मीरी महिलाओं के पाकिस्तान आने-जाने पर नजर रखना शुरू कर दिया है। आशंका है कि आतंकी संगठन इन महिलाओं को अपना कुरियर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
कश्मीर में बीते पांच दिन में दो महिला आतंकी पकड़ी गईं। इनसे हथियारों के बारे में पूछताछ की जा रही है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि पीओके में करीब 60 से 70 महिलाओं को आतंकी बनने की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह महिलाएं खूबसूरत और पढ़ी लिखी भी हैं। आतंकी इन महिलाओं की मदद से वारदातों को अंजाम देने की फिराक में हैं।
इसके बारे में बातचीत में डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकी वारदातों के लिए महिलाओं को कुरियर की तरह इस्तेमाल करते हैं। जब भी हमला करना होता है, तो वे इनका सहारा लेते हैं। पुलिस अपनी सूचना पर इनको पकड़ लेती है। पहले भी महिलाओं का इस तरह की घटनाओं में इस्तेमाल हुआ है।
विज्ञापन
फेसबुक पर युवाओं को उकसाती थी शाजिया
आतंकियों के लिए काम करने वाली आतंकी शाजिया युवाओं को फेसबुक पर उकसाती थी। उन्हें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में शामिल होने के लिए बोलती थी।
उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा इलाके के संबल क्षेत्र की शाजिया को सुरक्षाबलों ने शनिवार को ट्रेन से एके 47 के साथ पकड़ा था। शाजिया के फेसबुक अकाउंट पर सुरक्षाबलों की लंबे समय से नजर थी।
यहां वो युवाओं को जेहाद में शामिल होने और हथियार उठाने के लिए उकसाती थी। पूछताछ में बताया गया है कि उसने कुछ हथियार और गोला-बारूद अनंतनाग से आए दो युवाओं को दिए हैं। इनमें से एक को पकड़ लिया गया है। बता दें कि दो बच्चों की मां शाजिया पिछले कुछ समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थी।