फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Women achievers honored

Jammu News: विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित

विज्ञापन
Women achievers honored
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय जम्मू द्वारा महिला कॉलेज गांधीनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। महिलाओं में निवेश-प्रगति में तेजी लाए विषय के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। लैंगिक समानता का जश्न मनाने और उसे बढ़ावा देने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की आयुक्त सचिव शीतल नंदा ने वॉकथॉन, मैराथन और साइक्लोथॉन सहित कई कार्यक्रमों का उद्घाटन किया। इन कार्यक्रमों 700 युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, आत्मरक्षा पर डेमो, समूह नृत्य, गीत प्रदर्शन, सांस्कृतिक गतिविधियां, खेल, पहेलियां, टंग ट्विस्टर सहित विभिन्न गतिविधियां प्रस्तुत की। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं महिला विकास निगम द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में भी लगाई गई। इसमें स्टालों के माध्यम से महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया गया। आयुक्त सचिव ने उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इसमें निर्मल पवार, जेकेआरएलएम, पहली महिला बस चालक पूजा देवी, बिंदिया रैना टिक्कू राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध एंकर, लेखक और कवि और वकील मीनू पाधा, बाल और महिला कार्यकर्ता, नवनीत कौर को सम्मानित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed