{"_id":"6471f78e4923a94d17096908","slug":"woman-dies-during-treatment-in-gmc-kathua-relatives-created-ruckus-and-ransacked-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जीएमसी कठुआ में उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने हंगामा काटते हुए तोड़फोड़ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जीएमसी कठुआ में उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने हंगामा काटते हुए तोड़फोड़ की
Sat, 27 May 2023 05:59 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 27 May 2023 05:59 PM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती मरीज की सुध नहीं ली जा रही थी। हंगामा होने के बाद आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधन ने महिला को आईसीयू में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
Kathua Hospital
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने परिसर में जमकर हंगामा काटते हुए तोड़फोड़ की। 24 मई को हार्ट अटैक के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती मरीज की सुध नहीं ली जा रही थी। हंगामा होने के बाद आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधन ने महिला को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। महिला के पति दयाल चौधरी ने बताया कि पत्नी शकुंतला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन
उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आईसीयू में शिफ्ट किया। दो दिन उपचार के बाद उसे वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया लेकिन वहां उनके मरीज की उचित देखभाल नहीं हुई।
विज्ञापन
बीती रात करीब दो बजे से जब मरीज की हालत बिगड़ना शुरू हुई तो उसे देखने के लिए कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। इससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने हंगामा काटा।