{"_id":"63f3d06446908f75c305c0d8","slug":"woman-accused-of-human-trafficking-marries-in-kashmir-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव तस्करी केस: आरोपी महिला ने कश्मीर में की है शादी, चार साल से म्यांमार से श्रीनगर लगातार आना-जाना रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव तस्करी केस: आरोपी महिला ने कश्मीर में की है शादी, चार साल से म्यांमार से श्रीनगर लगातार आना-जाना रहा
Tue, 21 Feb 2023 01:40 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:40 AM IST
सार
म्यांमार की लड़कियों को बेचने के मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अब तक कितनी लड़कियों को बेच चुके हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानव तस्करी की आरोपी महिला की शादी कश्मीर में हुई है। चार साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अन्य मानव तस्करी के आरोपियों के संपर्क में आई थी। पुलिस द्वारा पकड़ी गई दो महिला और दो पुरुषों के बीच किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं है।
विज्ञापन
सब मिलकर म्यांमार से लड़कियों को बेचने के लिए लाते थे और लाखों रुपये कमाते थे। पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। अब पुलिस यह पता करने में जुटी है कि अभी तक कितनी लड़कियों को बेचा जा चुका है। खुलासे में अभी तक दो लड़कियों को ही बेचने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मौजूदा समय में लड़कियां कहां पर हैं। इस बार चारों आरोपी लड़कियों को बेचने में कामयाब होने वाले थे कि जम्मू में संगठन के सदस्यों की नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस ने लड़कियों को बचाया।
विज्ञापन
साथ ही चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पहले म्यांमार से नाबालिग लड़कियों को सहारनपुर में बचने की डील हुई थी, लेकिन बाद में डील कैंसिल हो गई। इसके बाद श्रीनगर में डील हुई। डील के अनुसार प्रति लड़की का एक एक लाख रुपये देने पर सहमति बनी थी।
दलाल ने दिल्ली से जम्मू आने और यहां पर रुकने के बाद श्रीनगर चलने के लिए कहा था, लेकिन जम्मू बस स्टैंड से श्रीनगर रवाना होने से पहले ही एक संगठन ने पुलिस को सूचित कर दिया। इस पर सभी को हिरासत में लिया गया।
अब पुलिस ने जब्त मोबाइल नंबरों को खंगालना शुरू कर दिया है। कितने लोगों को फोन किया गया है और जिनको फोन किया, इस समय कहां पर है। हालांकि अभी तक मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।