नए साल पर युवाओं के लिए सौगात लाया पर्यटन विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल और क्रिसमस पर देशभर के पर्यटकों को कश्मीर खींचने की कवायद तेज कर दी गई है। राज्य पर्यटन विभाग ने विशेष पैकेज के जरिये देशभर के प्रेमी जोड़ों और कपल को घाटी लाने का प्लान बनाया है।
तत्काल प्रभाव से इसका लाभ उठा सकते हैं। कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम और श्रीनगर सहित जम्मू के पत्नीटाप के चार पर्यटन स्थलों को संयुक्त पैकेज में शामिल किया गया है।
पर्यटन विभाग ने इस पैकेज के जरिये जोड़ों पर फोकस किया है। पैकेज को टविन शेयरिंग बेस पर रखा गया है। कपल अपने सात साल तक के बच्चे को भी साथ रख सकते हैं।
नवविवाहित जोड़े और कपल नए साल और क्रिसमस को खास बनाने की कोशिश में रहते हैं। कई लोग देश से बाहर स्विट्जरलैंड आदि में जाते हैं, लेकिन कश्मीर की बर्फीली चोटियों की बात ही कुछ और है। इसलिए पर्यटन विभाग देशभर के कपल और प्रेमी जोड़ों के लिए यह दिन खास बनाना चाहता है।
विंटर टूरिज्म पर है फोकस
इस साल कश्मीर में पर्यटकों का जमावड़ा भी कम लगा है। इस पैकेज के बहाने पर्यटन विभाग पर्यटकों को खींचने की कोशिश कर रहा है। पर्यटन विभाग विंटर टूरिज्म के जरिये कसर पूरी करना चाहता है।
विभाग के सचिव फारूक शाह का कहना है कि विभाग की कोशिश है कि विंटर टूरिज्म के जरिये अधिक से अधिक पर्यटकों को खींचा जा सके। विभाग पर्यटकों को जम्मू और श्रीनगर के एयरपोर्ट पर छोड़ने और ले जाने की सुविधा कंप्लीमेंटरी देगा।
पर्यटन विभाग की मानें तो गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर और पत्नीटाप में छह रातों और सात दिन के पैकेज के लिए 21,999 रुपये लिए जाएंगे।
यह पैकेज टविन शेयरिंग बेस पर होगा। सात साल तक के बच्चे का इस पैकेज में कोई पैसा नहीं लेगा। एयरपोर्ट पर पिक एंड ड्राप और नाश्ता पर्यटन विभाग की ओर से कंप्लीमेंटरी दिया जाएगा। ऐसा ही पैकेज 12999 में भी है, जो तीन रातों और चार दिनों का होगा। 8,999 रुपए के पैकेज में दो रातें और तीन दिन शामिल होंगे।