फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Will pay tribute to the martyrs of Praja Parishad on 31

Jammu News: प्रजा परिषद के शहीदों को 31 को देंगे श्रद्धांजलि

Tue, 28 Jan 2025 03:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 28 Jan 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
Will pay tribute to the martyrs of Praja Parishad on 31
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। प्रजा परिषद मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से एक निशान, एक विधान और एक प्रधान के समर्थन में 31 जनवरी 1953 को प्रजा परिषद आंदोलन में शहीद हुए क्षेत्र के सात शहीदों की याद में 31 जनवरी को शहीदी दिवस मनाया जा रहा है।

इस संबंध में सोमवार को भाजपा जिला अखनूर के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में भाजपा जिला सहप्रभारी मनमोहन सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया की इस बार किसान मेले के साथ-साथ सेहत मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्री वैष्णो देवी नारायणा अस्पताल कटड़ा से डाक्टरों की टीम आएगी। भाजपा मंडल खौड़ के प्रधान अंकुश चौधरी ने बताया कि सुबह साढे़ नौ बजे हवन किया जाएगा। 11 बजे राष्ट्रगान तथा श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा 11:30 बजे की जाएगी। जगदीश भगत ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील करते हुये बताया कि इस शहीदी दिवस के कार्यक्रम में ज्यादा से जयादा लोग पहुंचे और उन सात लोगों को याद करें जिन लोगों ने हमारी भलाई करने की खातिर अपने प्राणो को न्योछावर कर दिया। इसके अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष खौड़ अंकुश चौधरी, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अखनूर जगदीश भगत, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, अनिल गोस्वामी, प्रदीप चौधरी, शाम लाल चौधरी, गौरव मन्हास, नीरज शर्मा , कुलदीप राय शर्मा, गगन राज टॉक, श्रीमती अनु मन्हास, श्रीमती सोनिया वर्मा, श्रीमती किरण बाला किशोर कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed