फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Will not tolerate crime in the name of violence : Mehbooba

कश्मीर में हिंसा की आड़ में हो रहे अपराध पर सख्ती से निपटेगी सरकार

Tue, 30 Aug 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 30 Aug 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
Will not tolerate crime in the name of violence : Mehbooba
लोगों को संबोधित करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर हिंसा की आड़ में हो रहे अपराध से सरकार सख्ती से निपटेगी। डल झील किनारे अतिक्रमण और जंगलों में वनों की कटाई की शिकायतें मिल रही हैं जिसमें ज्यादातर रसूखदार ही शामिल है। इसका कड़ा संज्ञान लेने की तैयारी है।
विज्ञापन


उन्होंने साफ किया कि हिंसा के दौरान अवाम ये न समझे कि तरक्की के प्रति सरकार का फोकस कम हुआ है। जम्मू संभाग को वे यकीन दिलाना चाहती हैं कि कश्मीर हिंसा के दौरान जम्मू की तरक्की को रुकने नहीं दिया जाएगा। महबूबा ने निर्माण परियोजनाओं में देरी के लिए लगे हाथ ब्यूरोक्रेसी को भी खरी खरी सुना डाली।
विज्ञापन


महबूबा ने कहा केंद्र से पर्याप्त फंडिंग हो रही है। इसके बावजूद यदि काम लटक रहे हैं तो इसके लिए अफसर जिम्मेदार हैं। जम्मू में इंदिरा गांधी डेंटल कालेज अस्पताल के नए ब्लॉक का उद्घाटन करने पहुंचीं महबूबा ने कहा तालीम ही कौम की तकदीर बदल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं और बच्चों के हाथ में किताबें होनी चाहिए पत्थर नहीं। उन्हें जलसे-जुलूसों से दूर रहना चाहिए। नई पीढ़ी की असली जगह आईआईटी, इंजीनियरिंग, डाक्टरी और शिक्षण पेशे में है। 

केंद्र जम्मू-कश्मीर के विकास में कर रहा पूरा सहयोग

Will not tolerate crime in the name of violence : Mehbooba
उद्घाटन करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
जम्मू के बाद महबूबा ने नौशेरा में डिग्री कालेज इमारत के उदघाटन समारोह में भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कौम की तकदीर तालीम बदल सकती है। लेकिन तालीम के साथ युवाओं में हुनर का होना भी जरूरी है।

जम्मू संभाग के बच्चे खुशकिस्मत हैं। बच्चे स्कूल जा रहे हैं। कश्मीर में हिंसा की वजह से डेढ़ महीने से स्कूलों सहित अन्य संस्थान बंद पड़े हैं। वहां बच्चों को हिंसा के लिए उकसाया जा रहा है। उन्होंने कहा जम्मू को स्वतंत्र पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। वाघा बार्डर की तरह सुचेतगढ़ बार्डर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को खींचने के प्रयास किए जाएंगे।

जम्मू में एम्स और दूसरे बड़े स्वास्थ्य प्रोजेक्टों को गति देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए केंद्र की ओर से पर्याप्त राशि भेजी जा रही है। जिन प्रोजेक्टों की डीपीआर और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है उनमें किसी भी हाल में देरी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने दोनों संभागों के मंडलायुक्तों को ऐसे प्रोजेक्टों की नियमित निगरानी करने के साथ काम में तेजी लाने के  निर्देश दिए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतशर्मा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed