फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Will continue with its agenda: Mehbooba

विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने एजेंडे पर कायम रहूंगी : महबूबा

Wed, 24 Aug 2016 10:53 AM IST
एजेंसी /जम्मू
एजेंसी /जम्मू Updated Wed, 24 Aug 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
Will continue with its agenda: Mehbooba
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वे अपने एजेंडे पर कायम रहेंगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक संकल्प, आर्थिक सशक्तिकरण और गुड गवर्नेंस ही उनका एजेंडा है।
विज्ञापन


इसे वह तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आगे लेकर चलेंगी। रियासत ने 70 साल से राजनीतिक विनाश और अनिश्चितता देखी है। ऐसे में हालात और भी बदतर हो सकते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कुछ ताकतें अपने खतरनाक एजेंडे के साथ सक्रिय हैं। लोगों को मजहब और इलाकों में बांटना चाहते हैं। ऐसे मंसूबों को हर हाल में नाकाम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में भरोसा कायम करने की कोशिश

Will continue with its agenda: Mehbooba
र‌ियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
जम्मू में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा यह संकल्प भाजपा के साथ गठबंधन सरकार के लिए निर्धारित किए गए एजेंडा आफ अलायंस का हिस्सा है। पीडीपी ने इसी एजेंडे पर काम करते हुए रियासत के तीनों खित्तों की अवाम में भरोसा का माहौल बनाया है।

अवाम की तमाम तरह की दिक्कतें हल होंगी, ऐसी उम्मीद चारों तरफ बंधी है। इसके लिए सरकार काम भी कर रही है। महबूबा ने पार्टी कैडर को आगाह करते हुए कहा कि कुछ ताकतें इस फिराक में हैं कि हालात बिगड़ते रहें। लेकिन, पार्टी को अवाम के बीच जाकर ऐसा माहौल तैयार करना होगा जिसमें किसी भी हालात से निपटा जा सके।

जम्मू-कश्मीर को आदर्श भावना में वेलफेयर स्टेट बनाने का सपना साझा करते हुए महबूबा ने कहा सुशासन, रोजगार सृजन, राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक तरक्की से ही यह सपना साकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed