फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   When the Yatra route opened, a three km long queue of devotees was seen in Baltal

Jammu News: यात्रा मार्ग खुला तो बालटाल में श्रद्धालुओं की लग गई तीन किमी लंबी कतार

विज्ञापन
When the Yatra route opened, a three km long queue of devotees was seen in Baltal
श्रीनगर। बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुए यात्रा मार्ग को बीआरओ द्वारा दुरुस्त करने के बाद शुक्रवार को यात्रा बहाल हुई तो बालटाल और पहलगाम दोनों यात्रा मार्गों से करीब 15 हजार श्रद्धालु अमरनाथ गुफा की ओर बढ़े। बालटाल में तो तड़के चार बजे से ही तीन किलोमीटर लंबी लाइन लग गई थी। बाबा बर्फानी के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु पवित्र गुफा की तरफ बढ़ रहे थे। सेना के जवान सुरक्षित उन्हें आगे बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि पहलगाम और बालटाल दोनों बेस कैंप से करीब 15 हजार श्रद्धालु पवित्र गुफा की तरफ रवाना हुए। इस दौरान बेस कैंप में लंगर लगाए सेवादार श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे। यात्रा मार्ग में जगह-जगह तैनात सेना के जवान श्रद्धालुओें को सुरक्षित चलने की सलाह देते रहे।
विज्ञापन

बता दें कि 15 और 16 जुलाई को लगातार हुई बारिश के चलते पवित्र गुफा की ओर जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। यात्रा मार्ग के टूट जाने व मलबा बहने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से एहतियातन तीर्थ यात्रियों को पहलगाम और बालटाल बेस कैंप में रोक दिया गया। 17 जुलाई को मौसम सही होने पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने युद्ध स्तर पर यात्रा मार्ग के मरम्मत का काम शुरू किया। कड़ी मेहनत के बाद देर रात तक मार्ग को दुरुस्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed