फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   wheat fire mews

Jammu News: 16 कनाल गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
wheat fire mews
आरएस पुरा। सीमांत गांव घरानी में बिजली के शाॅर्ट सर्किट से फिर 16 कनाल खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को अचानक गेहूं की खड़ी फसल में बिजली की तारों के शाॅर्ट सर्किट होने से आग लग गई। ग्रामीणों में मिलकर आग पर काबू पाया और आगे खड़ी सैकड़ाें कनाल गेहूं की फसल को राख होने बचा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने आग को देखते ही दमकल विभाग को सूचित किया लेकिन समय पर कोई दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंची। इसका स्थानीय ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। गांव के किसान पुष्पिंद्र सिंह व कृष्ण देवी की करीब आठ-आठ कनाल गेहूं की फसल राख हो गई। किसानों ने प्रशासन से मदद करने की गुहार लगाई है। वहीं एक अन्य घटना में गांव चक अस्लाम में एक ट्रैक्टर ट्राॅली को आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर खेतों में काम कर रहा था। तभी रिपर से चिंगारी निकली और गेहूं के बचे हुए शीर्ष को आग लग गई। इसके कारण आग ने खेतों में काम कर रहे ट्रैक्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया। किसी तरह से चालक ने अपनी जान बचाई। बाद में दमकल विभाग ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed