फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Wheat crop, rain

Jammu News: बारिश के कारण गेहूं की फसल हुई बर्बाद, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

विज्ञापन
Wheat crop, rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के कारण मढ़ में 552 हेक्टेयर में गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। तीन दिन से लगातार बारिश के चलते अधिकांश खेतों में पानी भरा हुआ है। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। किसानों का कहना है कि बारिश ने फसल को दस फीसदी से अधिक नुकसान पहुंचाया है। खराब गेहूं को खेतों से उठाना जोखिम भरा काम है। क्षेत्र में 40 फीसदी खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है। कई गांवों में कटाई चल रही है। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई जिससे कटी हुई फसल में पानी भर गया और फसल नष्ट हो गई। राख नागबनी निवासी रजत शर्मा ने बताया कि दो एकड़ खेत में गेहूं की फसल की कटाई चल रही थी। थ्रेसर मशीन से निकलवाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अचानक बारिश होने से गेहूं की कटी फसल में पानी भरने के कारण खराब हो गई। गांव संग्रामपुर के सिद्धार्थ शर्मा कहते हैं कि गेहूं की फसल खराब हो गई है। बारिश में भीगी फसल को करीब पांच दिन तक धूप में सुखाना पड़ेगा। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
एक दिन और हुई बारिश तो सड़ जाएगा दाना

रमन भगत ने कहा कि सरकार ने हमेशा ही साथ दिया है। कभी भी नाराज नहीं किया। पूरा विश्वास है कि कृषि विभाग बर्बाद फसल का जायजा लेकर सहायता करेगा। संतोष चिब निवासी गलवाडे चक मढ़ ने बताया कि जिन लोगों ने गेहूं के गड़े बांधे हुए हैं, वह भीग गए। अगर समय रहते उन्हें खोलकर फिर सुखाया नहीं गया तो गेहूं के साथ सूखा बूसा (पो) भी सड़ जाएगा। जोगिंद्र संगम ने बताया कि फिर से फसल सुखानी पड़ेगी। मंगल सिंह चिब ने कहा कि अब एक दिन भी और बारिश होती है तो दाना सड़ जाएगा।
विज्ञापन

फसल बीमा के तहत लाभ मिलेगा। किसानों से विनती है कि फसलों का बीमा करवाएं। इससे खराब होने की चिंता नहीं होगी। बीमा की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001035490 या फिर आईएफएफसीओ टोकियो से 9070874343 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मल शर्मा, एसडीएओ, कृषि विभाग मढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed