फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Wetland filled with foreign birds

Jammu News: दो हजार विदेशी मेहमानों से चहका घराना वेटलैंंड

विज्ञापन
Wetland filled with foreign birds
-अभी हेडेड गीज व सरपटी सावन पक्षी आए, इनकी अठखेलियां देखने आ रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। घराना वेटलैंंड विदेशी मेहमानों से फिर चहक उठा है। सर्दी बढ़ते ही प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया। विदेश से आए करीब दो हजार पक्षी रोजाना अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं। इसे देखने के लिए लोग भी वेटलैंड पर पहुंच रहे हैं।
तालाब में बार हेडेड गीज, सरपटी सावन सहित अनेक प्रजातियों के पक्षियों के झुंड देखे जा रहे हैं। सरपटी सावन पक्षी झुंड में नजर आए। यह पक्षी दुनिया में सबसे ऊंची उड़ान भरने वाले माने जाते हैं। इनमें से खास बात यह है कि हर एक पक्षी के गले में लाल पट्टी है। यह पक्षी हर वर्ष दिखाई देते हैं। सरपटी सावन तो यहां के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है। पर्यटकों को इन्हीं पक्षियों के आने का इंतजार रहता है। इस बार बड़ी संख्या में सरपटी सावन पक्षी घराना में आ चुके हैं। वेटलैंड पर पहुंचे अजय कुमार ने बताया कि उन्होंने पहली बार सरपटी सावन को देखा है। पक्षियों की चहक से वेटलैंट गूंज उठा है।
विज्ञापन

वन्यजीव संरक्षण विभाग ब्लॉक अधिकारी पम्मी ने कहा कि मेहमान पक्षियों के लिए विभाग की ओर से सभी तैयारियां कर रखी हैं। अभी पक्षियों का पहला झुंड आया है। आगामी दिनों में और पक्षी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed