{"_id":"d10f1995ac9777019bc4cb49fc662032","slug":"western-pressure-for-23-january-in-kashmir-valley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 तक घाटी के ऊपर बना रहेगा पश्चिमी दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 तक घाटी के ऊपर बना रहेगा पश्चिमी दबाव
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 21 Jan 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में बुधवार को निचले इलाकों में बूंदाबांदी और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई। करीब एक सप्ताह के सुहावने मौसम के बाद बादल छा ही गए। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 23 जनवरी तक घाटी के ऊपर पश्चिमी दबाव बना रहेगा। इसी के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिला है।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के साथ ही जहां श्रीनगर में दोपहर बाद से ही हलकी बूंदाबांदी हुई, वहीं घाटी के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, जवाहर टन्नल के अलावा पीर पंजाल की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, घाटी में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 10.3 और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं लेह का अधिकतम तापमान 6.0 और न्यूनतम तापमान माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन