{"_id":"65eb0a756693a7ed750ccaa3","slug":"western-disturbance-become-active-again-in-jammu-and-kashmir-from-march-11-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: जम्मू कश्मीर में 11 मार्च से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: जम्मू कश्मीर में 11 मार्च से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-बर्फबारी के आसार
Fri, 08 Mar 2024 06:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 08 Mar 2024 06:24 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 से 14 मार्च तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर डल झील में तस्वीर खिंचवाते हुए पर्यटक
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू में शुक्रवार को धूप खिली रही। कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर जारी है। यहां अधिकतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच चल रहा है। जम्मू संभाग में भी दिन का पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे चल रहा है। हालांकि दिन में धूप से तपिश का अहसास बढ़ा है। लेकिन प्रात और रात को ठंड बरकरार है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 से 14 मार्च तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इससे पहले गुरुवार को विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में दूसरे दिन बारिश हुई। इसके साथ अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश से पारे में गिरावट आई है।
विज्ञापन