{"_id":"60d640828ebc3e7090499103","slug":"weekly-closure-in-warehouse-today-jammu-city-news-jmu2381258170","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेयर हाउस में आज साप्ताहिक बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेयर हाउस में आज साप्ताहिक बंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस में अगले तीन सप्ताह तक साप्ताहिक बंदी रखने का फैसला किया गया है। यह 26 जून से प्रभावी होगा और शनिवार- रविवार को सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट की बैठक में स्वैच्छिक तौर पर साप्ताहिक बंदी रखने का निर्णय लिया गया।
फेडरेशन के प्रधान दीपक गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि जम्मू में डेल्टा प्लस स्वरूप का नया वैरिएंट मिलना चिंता का विषय है। केंद्र ने इस वैरिएंट को लेकर सतर्क किया गया है। यह आसानी से फैलता और अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लेता है, जिससे समाज के सभी वर्ग के लोगों को कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने की जरूरत है। तीसरी लहर को देखते हुए ट्रेडर्स फेडरेशन ने जिम्मेदार संगठन होने के नाते वेयर हाउस में साप्ताहिक (वीकेंड) लॉकडाउन का फैसला लिया है। जिससे भीड़ को कम करके संक्रमण की चैन तोड़ने में मदद मिल सके। इससे पहले भी वेयर हाउस में स्वैच्छिक तौर पर साप्ताहिक लॉकडाउन किया गया था। उन्होंने कोरोना से प्रभावित हुए परिवारों और बच्चों की मदद के लिए प्रदेश प्रशासन की नीतियों की प्रशंसा की। इस दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों में अभिमन्यु गुप्ता, विशाल गुप्ता, अमित गुप्ता मौजूद रहे।